Search

 
 
 

मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ दरिंदगी के खिलाफ फूंका मोदी सरकार का पुतला समेत कोडरमा की दो खबरें

 
Koderma : मणिपुर में पिछले तीन माह से जारी हिंसा और दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने व उनके साथ दरिंदगी और घिनौनी हरकत करने के खिलाफ दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) ने जुलूस निकाला. मंच ने अंबेडकर पार्क से कोडरमा बाजार गांधी चौक तक जुलूस निकालकर मोदी सरकार का पुतला दहन किया. जहां मोदी सरकार मुर्दाबाद, मणिपुर की भाजपा सरकार शर्म करो, मणिपुर सरकार को बर्खास्त करो, मुख्यमंत्री एन बीरेन्द्र सिंह इस्तीफा दो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है, केन्द्र सरकार शर्म करो आदि भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाये गये. जहां एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता डीएसएमएम के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास व सचिव शंभू पासवान ने किया. वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र करके उन्हें पूरे समाज में घुमाया जा रहा है, उनकी बेइज्जती की जा रही है, यह काफी निंदनीय है. भाजपा सरकार का पिछले तीन महीनों से चुप्पी साधे रहना. मणिपुर को जलने देना उनकी नाकामयाबी दिखाती है, उनके चाल और चरित्र को दर्शाता है. जब भी महिलाओं पर उत्पीड़न की बात आती है, भाजपा सरकार चुप्पी साधे रहती है. चाहे वह मणिपुर की महिलाओं के साथ हो, महिला पहलवानों के साथ हो या किसी और महिलाओं के साथ हो. इनका बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा फर्जी है. केन्द्र सरकार मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेंद्र सिंह की सरकार को अभी के अभी हटाये और वहां शांति व्यवस्था कायम करे. मणिपुर की पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाई जाए, अपराधियों को फांसी से भी कठोर सजा दी जाए. विरोध कार्यक्रम में सीटू नेता संजय पासवान, निर्माण कामगार यूनियन के सचिव प्रेम प्रकाश, डीएसएमएम के जिला संयुक्त सचिव संजय दास, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, गोपाल दास, कारू दास, शिवपूजन पासवान, रंजीत राम, पवन कुमार, कारु दास, विजय पासवान, दुर्गा पासवान, मनोज पासवान संतोष दास, शिवशंकर कुमार, विजय, दीपक, सिकंदर, सागर आदि शामिल थे.

मणिपुर में बर्बरता के खिलाफ सीटू और किसान सभा का प्रतिवाद दिवस 25 को

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/9-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मणिपुर में पिछले तीन माह से जारी हिंसा और दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने व उनके साथ बर्बरता और घिनौनी हरकत करने के खिलाफ सीटू और किसान सभा के संयुक्त आह्वान पर देशव्यापी प्रतिवाद दिवस मंगलवार 25 जुलाई को मनाया जाएगा. झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त राज्य सचिव असीम सरकार ने बताया कि मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया है. मणिपुर में जारी हिंसा और महिलाओं के साथ दरिंदगी के खिलाफ पूरा देश सड़कों पर है. 25 जुलाई को देशव्यापी आह्वान पर झुमरीतिलैया में किसान मजदूर संगठनों के द्वारा पूर्णिमा टॉकिज परिसर से झंडा चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा और नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जाएगा. सीटू और किसान सभा ने लोगों से इस विरोध कार्यक्रम में शामिल होकर मणिपुर की पीड़ित जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-60-students-of-law-college-pleaded-with-the-vice-chancellor-including-2-news/">हजारीबाग

: लॉ कॉलेज के 60 विद्यार्थियों ने कुलपति से लगाई गुहार समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही