Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CISF स्थापना दिवस पर अमित शाह ने कहा, आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करने की मोदी सरकार की नीति जारी रहेगी

Hyderabad  : आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीति आने वाले समय में भी जारी रहेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को यह कहा. श्री शाह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की 54वीं स्थापना दिवस परेड में बोल रहे थे.  गृह मंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA) में बैफल रेंज अर्जुन का उद्घाटन किया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अलगाववाद, आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जायेगा. इससे पहले, शनिवार को अमित शाह ने कहा था कि सीआईएसएफ भारत की आंतरिक सुरक्षा के स्तंभों में से एक है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-give-a-gift-of-16000-crores-to-karnataka-today/">पीएम

मोदी आज कर्नाटक को 16,000 करोड़ की सौगात देंगे, विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करेंगे
गृह मंत्री  शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पिछले नौ साल से आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपट रही है. कहा कि कश्मीर में हिंसा काफी कम हो गयी है, पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर कहा कि यहां वामपंथी चरमपंथ प्रभावित इलाकों में भी उग्रवाद कम हुआ है. लोगों का भरोसा बढ़ रहा है. गृह मंत्री  ने कहा कि पीएम मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का विजन पेश किया है, जिसके लिए बंदरगाहों, हवाई अड्डों आदि की सुरक्षा बहुत जरूरी है. CISF उनकी सुरक्षा करेगा जैसा कि वे पिछले 53 वर्षों से करते आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पांच">https://lagatar.in/four-passengers-returned-safely-to-earth-from-space-after-five-months-the-vehicle-landed-in-the-gulf-of-mexico/">पांच

माह बाद अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित लौटे चार यात्री, मेक्सिको की खाड़ी में उतरा यान

आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने वालों की संख्या घटती जा रही है 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या घटती जा रही है. कहा कि कई लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं. जान लें कि CISF का वार्षिक स्थापना दिवस समारोह पहली बार दिल्ली-NCR के बाहर मनाया जा रहा है. समारोह का आयोजन यहां हकीमपेट में सीआईएसएफ राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में किया गया है.

 CISF की स्थापना 10 मार्च, 1969 को हुई थी 

बता दें कि CISF की स्थापना 10 मार्च, 1969 को भारत की संसद के अधिनियम के तहत की गयी थी. तब से, हर साल 10 मार्च को CISF स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष CISF का वार्षिक स्थापना दिवस समारोह हैदराबाद में आयोजित किया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही