NewDelhi : राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के लिए लायी गयी चुनावी बॉन्ड योजना के 15वें चरण को मंजूरी मोदी सरकार ने दे दी है. चुनावी बॉन्ड एक जनवरी से 10 जनवरी तक खरीदे जा सकेंगे.बता दें कि चुनावी बॉन्ड को राजनीतिक दलों को दिये जाने वाले नकद चंदे के विकल्प के रूप में देखा जाता है. पहले चरण के चुनावी बॉन्ड की बिक्री एक से 10 मार्च, 2018 के दौरान हुई थी. भारतीय स्टेट बैंक द्वारा की गयी 14वें चरण की बिक्री में लगभग 282 करोड़ रूपये के बॉन्ड बेचे गये थे. यह बिक्री बिहार चुनाव से ठीक पहले हुई थी. ये व्यवस्था दानकर्ताओं की पहचान नहीं खोलती और इसे टैक्स से भी छूट प्राप्त है. इसे भी पढ़ें : PM">https://lagatar.in/pm-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be/14277/">PM
ने किया लाइट हाउस योजना का शिलान्यास। CM HEMANT SOREN वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल
ने किया लाइट हाउस योजना का शिलान्यास। CM HEMANT SOREN वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल
Leave a Comment