Search

धनबाद : धरातल पर दिखता है मोदी सरकार का काम : किसलय

सिंदरी में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली, की नुक्कड़ सभा Sindri : ‘मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान के तहत सिंदरी में शनिवार 17 जून को भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली व नुक्कड़ सभा आयोजित की. भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक के नेतृत्व में बाइक रैली कांड्रा बाजार से शुरू होकर अटल चौक पहुंची, जहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. रोहड़ाबांध में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रैली शहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने नुक्कड़ सभा में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के ऊपर खजाना लुटा रही है. विगत 9 वर्षों में भारत में हुए विकास को धरातल पर देखा जा सकता है। विशिष्ट अतिथि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी ने कहा कि भीषण गर्मी में भी भाजपा कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर रहे हैं. यह बड़ी बात है. नुक्कड़ सभा का संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बंपी चक्रवर्ती ने किया।

बिजली संकट को लेकर तारा देवी ने की महाप्रबंधक से शिकायत

[caption id="attachment_672002" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/malyarpan-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं तारा देवी.[/caption] बीते तीन दिनों से बिजली की समस्या से त्राहिमाम कर रहे सिंदरीवासियों के लिए सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य तारा देवी ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक हरेंद्र सिंह से बात की. उन्होंने कहा कि सिंदरीवासियों की शिकायत आई थी कि बिजली की भीषण समस्या है. महाप्रबंधक को सिंदरी में बिजली की समस्या से अवगत करा दिया गया है. लो वोल्टेज की समस्या भी बताई गई है. अविलंब निदान के लिए महाप्रबंधक ने आश्वासन भी दिया है.

नीट परीक्षा में सफल होने पर प्रिया सम्मानित

भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष भैरव उर्फ गोपी पाल की पुत्री प्रिया पाल को मनोहरटांड़ स्थित उसके आवास पर नीट परीक्षा में सफल होने पर अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, सिंदरी विधायक पत्नी तारा देवी, प्रकाश बाउरी व नगर अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दीं. बाइक रैली में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, सिंदरी विधायक पत्नी तारा देवी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बम्पी चक्रवर्ती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, संतलाल प्रमाणिक, नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, अजय पाण्डेय, ब्रजेश सिंह, कुमार महतो, शत्रुघ्न महतो, नकुल सिंह, रामजी सिंह, ईश्वर यादव, गणेश सिंह, रविकांत शर्मा, गोपी पाल, राकेश तिवारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-judo-team-reached-deoghar-final-on-june-18/">धनबाद

जिला जूडो टीम देवघर पहुंची, फाइनल 18 जून को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//