Lagatar Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकार जितना शौचालय नहीं बना सकती थी, हमने उतना रेल इंजन बनाया. बीते एक दशक में देश ने 50 हजार रेल इंजन का निर्माण किया है. यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
Lagatar Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकार जितना शौचालय नहीं बना सकती थी, हमने उतना रेल इंजन बनाया. बीते एक दशक में देश ने 50 हजार रेल इंजन का निर्माण किया है. यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
Lagatar Desk : पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने देश के सामने विकसित भारत का विजन रखा है. वडोदरा को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया है. शिक्षा, कौशल और इंडस्ट्री को एक साथ जोड़ कर कैसे काम किया जाता है, यह वडोदरा शहर जानता है. यह शहर पहले देश के पहले 'मेड इन इंडिया' मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए भी जाना जा रहा है. C-295 की पहली फ्लाइट यहां का आसमान देख चुका है. वडोदरा के लोगों को ये गौरव पाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं.
Lagatar Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां पहले ध्यान नहीं दिया गया. गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों तक रेलवे का नेटवर्क पहुंचाया गया. पहले की सरकार में बजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी और उसके भी साल भर ढोल पीटे जाते थे, जबकि आज देश में साल भर एक के बाद एक नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
Lagatar Desk : मोदी ने कहा कि पहले की सरकार में जिन चीजों को फाइल भी नसीब नहीं होता था. फ्रेट कोरिडोर का काम पहले होते ही नहीं थे. अगर उनके हिसाब से देश चलाते थे, तीन-चार पीढ़ी भी भारत के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क प्रोजेक्ट पूरे नहीं होते. 2014 के बाद हमने वह सब किया, जो इस गुजरात की धरती ने सिखाया था, उसे गति देने का काम प्रारंभ कर दिया. अब तक 2810 किमी कोरिडोर का काम पूरा किया. यह तेजी से विकसित होते भारत की जीवन रेखा है. इसने ट्रांसपोर्टेशन सेक्शन का कायाकल्प कर दिया गया.
कार्यक्रम में कहा गया कि मोदी सरकार में भारत का लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) मजबूत हो रहा है. भारत की माल ढुलाई को मिली नई रफ्तार मिली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बडोदरा से 'टांडा रोड - बडोदरा (प्रतापनगर)' नई रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे. 28 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन, छोटा उदयपुर-धार नई रेल लाइन परियोजना का एक अहम हिस्सा है, जो ₹334 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई है.
यह नई सेवा न केवल यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाएगी, बल्कि लोगों को बहुत सारे लाभ भी मिलेंगे. विशेष रूप से बडोदरा, छोटा उदयपुर और अलीराजपुर जिलों को इससे सीधा लाभ मिलेगा.
दोनों राज्यों के बीच व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी
क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन को नया बढ़ावा
यात्रियों के लिए बेहतर और सुविधाजनक यात्रा
हालांकि पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रमों में एक बड़ा फर्क है कि मोदी उस राज्य में कार्यक्रम कर रहे हैं, जहां भाजपा की सरकार है. भीड़ जुटाना आसान है. इसके विपरित राहुल गांधी उन राज्यों को नहीं चुन रहे हैं जहां उनकी पार्टी या गंठबंधन की सरकार है, बल्कि वह भाजपा शासित राज्यों में गुंज कार्यक्रम कर रहे हैं. जिसमें युवाओं की बड़ी भीड़ जुट रही है.
Lagatar Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (8 सितंबर) को गुजरात के वडोदरा में जेन जी (युवाओं) से रू-ब-रू होंगे. दिन के 2.30 बजे वह 6-8 हजार जेन जी के बीच होंगे. इस कार्यक्रम में वह हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन भी करेंगे. इससे पहले शिक्षक दिवस पर वह दिल्ली में एलएसआरसी में युवाओं के बीच थे.
जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस युवओं से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के राहुल गांधी आंदोलन के पहले से गुंज कार्यक्रम शुरु कर चुके हैं. देखा जाये तो युवाओं से जुड़ने के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है.
हालांकि पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रमों में एक बड़ा फर्क है कि मोदी उस राज्य में कार्यक्रम कर रहे हैं, जहां भाजपा की सरकार है. भीड़ जुटाना आसान है. इसके विपरित राहुल गांधी उन राज्यों को नहीं चुन रहे हैं जहां उनकी पार्टी या गंठबंधन की सरकार है, बल्कि वह भाजपा शासित राज्यों में गुंज कार्यक्रम कर रहे हैं. जिसमें युवाओं की बड़ी भीड़ जुट रही है.
ऐसे वक्त में बड़ोदरा का कार्यक्रम महत्वपूर्ण हो जाता है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर देश-दुनिया के मीडिया की नजर है. इस कार्यक्रम का Live रिपोर्टिंग देखने के लिए इस खबर को रिफ्रेश करते रहें.