Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी ने लोकसभा में मेरा अपमान किया : राहुल गांधी

Vaynad : उद्योगपति गौतम अडाणी के साथ कथित संबंध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्हें (प्रधानमंत्री को) लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं, लेकिन उन्हें इसका एहसास नहीं है कि मोदी वह आखिरी चीज होंगे, जिनसे मैं डरूंगा. अडाणी समूह की कंपनियों पर अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से जुड़े विषयों को उठाते हुए संसद में हाल में दिये अपने बयान को याद करते हुए राहुल ने यहां कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा था, उस बारे में उनसे सबूत देने को कहा गया. उन्होंने यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही. राहुल ने कहा, मैंने संसद की कार्यवाही से हटाई गई मेरी प्रत्येक टिप्पणी के बारे में स्पीकर को लिखे पत्र में जानकारी दी है तथा सबूत दिये हैं. उन्होंने कहा कि संसद के निचले सदन में उन्होंने किसी अपशब्द या अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था.

भारत की परंपरा नहीं जानते मोदी

राहुल ने ‘सीधे तौर पर उन्हें अपमानित करने’ वाले मोदी के भाषण को सदन की कार्यवाही से नहीं हटाये जाने के लिए लोकसभा सचिवालय की भी आलोचना की. उन्होंने यह उल्लेख किया, ‘‘वह कहते हैं कि आपका नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? इस तरह, देश के प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर मेरा अपमान किया. लेकिन उनके शब्दों को सदन की कार्यवाही से नहीं हटाया गया.राहुल गांधी ने कहा, शायद मोदी नहीं जानते होंगे, लेकिन भारत में यह सामान्य परंपरा है कि हमारा उपनाम (सरनेम) हमारे पिता का (उपनाम) रहता है.

प्रधानमंत्री ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया

उन्होंने लोकसभा में दिये अपने भाषण को देखने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया, क्योंकि यह ‘‘प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच साठगांठ’’ तथा देश में जो कुछ हो रहा है, उसे समझने के लिए जरूरी है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अडाणी 2014 के 609वें स्थान से छलांग लगाते हुए विश्व के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गये हैं. राहुल ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछे हैं. मैंने उनसे अडाणी के साथ उनके संबंध के बारे में पूछा. प्रधानमंत्री ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया.
इसे भी पढ़ें – पथ">https://lagatar.in/allegations-of-corruption-on-mohammad-israel-mansoori-executive-engineer-of-road-construction-department/">पथ

निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद इसराइल मंसूरी पर भ्रष्टाचार का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही