Ranchi : प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 118 वीं जयंती समारोह मनाया गया. नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया. इस मौके प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एकात्म मानववाद दर्शन प्राणिमात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है. इसी में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र समाहित है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका अंत्योदय का ही सहज सरल रूप है. कहा कि भाजपा सरकार अपने प्रेरणा पुंज महामानव दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने में जुटी है. मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार गांव,गरीब,किसान, मजदूर, महिला दलित वंचित समाज के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर तेजी से अंत्योदय के संकल्प को सिद्धि में बदल रही है. कहा कि जनधन खाता,प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण,उज्जवला गैस योजना,आयुष्मान भारत योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना सभी अंत्योदय को समर्पित है. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद दर्शन भारत की सनातन संस्कृति विश्व बंधुत्व को साकार करता है. मरांडी ने कहा कि दीनदयाल जी के चिंतन को मजबूती प्रदान करते हुए भारत तेजी से विश्व का अग्रणी विकसित देश बनेगा. इस मौके पर महामंत्री और सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय,सुबोध सिंह गुड्डू, केके गुप्ता, विधायक सीपी सिंह,हेमंत दास,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,मृत्युंजय शर्मा,राकेश भास्कर, संदीप वर्मा, राजीव रंजन मिश्र, सूरज जायसवाल,रामचंद्र केसरी, सुनील साहू,राजेंद्र केसरी, संजय जायसवाल,अरुण झा,शोभा यादव सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-fraud-of-rs-4-crore-81-lakh-arrested-from-rajasthan/">रांची
: 4 करोड़ 81 लाख की ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: 4 करोड़ 81 लाख की ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment