Search

 
 
 

कमाल की विदेश नीति है मोदी जी की!  पुराने दोस्त दुश्मन के साथ खड़े हैं  : कांग्रेस ने तंज कसा

हालांकि ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) की खबर के अनुसार पाकिस्तान-रूस के बीच अरबों डॉलर का समझौता होने की पाक मीडिया रिपोर्टों का मॉस्को द्वारा खंडन किया गया  है.
 

NewDelhi : कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति को विफल करार देते हुए तंज कसा है. प्रवक्ता सुप्रिया श्रिनेत ने एक्स पर पोस्ट किया...

 

कमाल की विदेश नीति है मोदी जी की!  पुराने दोस्त हमारे दुश्मन के साथ खड़े हैं, कुछ हमें लगातार धमका रहे हैं और नया कोई साथ बना नहीं है.

 

 


लिख कि अब रूस, जिसको भारत का मित्र कहा जाता था, उसने आज पाकिस्तान से 2.5 बिलियन डॉलर का समझौता किया है .

 

अमेरिका ने उस तुर्की से 300 मिलियन डॉलर की मिसाइल डील की, जिसने पाकिस्तान को हमारे ख़िलाफ़ शस्त्र दि..

 


 अमेरिका एक आतंकी देश पाकिस्तान और हमें समकक्ष खड़ा करने की हिमाक़त एक बार नहीं बार-बार कर रहा है चीन का तो खैर क्या ही कहा जाये.  वो और पाकिस्तान तो हमप्याला-हमनीवाला बन चुके हैं .

 

मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,  लेकिन इस बारे में सवाल पूछने और देशहित की चिंता करने वालों को देशद्रोही कहा जाता है.  जो कहना है कह लो,  हमें राष्ट्रहित में मुद्दों को उठाने से कोई नहीं रोक सकता. 

 

बता दें कि दुनिया की बदलती कूटनीतिक तस्वीर के बीच रूस और पाकिस्तान के बीच हुआ 2.6 अरब डॉलर का मेगा करार भारत के लिए  चिंता का विषय करार दिया जा रहा है,

 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के बीच हुई इस रणनीतिक साझेदारी को विशेषज्ञ दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में संभावित बदलाव के रूप में देख रहे हैं.

 

हालांकि रूस ने पाकिस्तान के साथ अरबों डॉलर की डील वाली खबर को पूरी तरह अफवाह करार दिया है.  ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) की खबर के अनुसार पाकिस्तान-रूस के बीच अरबों डॉलर का समझौता होने की पाक मीडिया रिपोर्टों का मॉस्को द्वारा खंडन किया गया  है.

 

 रूस ने पाकिस्तान मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि मास्को इस्लामाबाद के साथ किसी नये आर्थिक संबंध बढ़ाने की योजना नहीं बना रहा है.


 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही