Search

सुरक्षा में चूक पर कोविंद से मिले मोदी, राष्ट्रपति ने जतायी चिंता

New Delhi : पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूरक्षा में चूक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चिंता व्यक्त की है. इस मामले को लेकर आज पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की. वहीं उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी इस मामले पर पीएम मोदी से बात की है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में दोबारा इस प्रकार की चूक न हो.

राष्ट्रपति कोविंद ने ली सुरक्षा में चूक की जानकारी

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पीएम मोदी की तस्वीरें पोस्ट करके ट्विटर पर लिखा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कल पंजाब में उनके काफिले में सुरक्षा चूक की जानकारी ली. राष्ट्रपति ने गंभीर चूक पर चिंता व्यक्त की. देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर उठे विवाद को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि भारत के शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति की सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया जाना चाहिए. जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि अतीत से सीखने की जरूरत है.

फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे पीएम मोदी

बता दें कि चुनावी राज्य पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त गंभीर चूक की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जहां से उन्हें गुजरना था. इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे. घटना के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट गये. वह ना तो किसी कार्यक्रम में शामिल हुए और ना ही दो साल के बाद राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सके. इसे भी पढ़ें – सुप्रीम">https://lagatar.in/the-matter-of-lapse-in-pms-security-reached-the-supreme-court-hearing-on-friday/">सुप्रीम

कोर्ट पहुंचा पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, शुक्रवार को सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//