Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी ने मन की बात में सावरकर, एनटी रामाराव को याद किया, काशी-तेलुगु संगमम, युवा संगम का महत्व समझाया

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कई विषयों पर चर्चा की. मन की बात के इस 101वें एपिसोड नें पीएम मोदी ने वीडी सावरकर को उनके जन्म दिन पर याद किया. पीएम ने आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव को भी याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले माह मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर देश-विदेश में कई समारोह हुए थे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए  यहां क्लिक करें

देश और देशवासियों की उपलब्धियों की  चर्चा होती है

प्रधानमंत्री  ने कहा कि मन की बात का प्रसारण हुआ तो अलग-अलग देशों में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला. मन की बात को लेकर देश-विदेश के लोगों ने अपने विचार रखे हैं. लोगों ने कहा कि मन की बात में देश और देशवासियों की उपलब्धियों की ही चर्चा होती है. आप सभी ने जो स्नेह मन की बात के लिए दिखाया है, वह भावुक कर देने वाला है.

वाराणसी में काशी-तेलुगु संगमम का आयोजन किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि पिछले दिनों हमने काशी-तमिल संगमम की बात की. कहा कि कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी-तेलुगु संगमम का आयोजन किया गया. ऐसा ही एक और अनूठा प्रयास (युवा संगम) देश में किया गया था. मैंने सोचा कि इस बारे में विस्तार से उन्हीं लोगों से पूछा जाये जो इस प्रयास का हिस्सा रहे हैं.

मोदी ने अरुणाचल के ग्यावर नुकुल और बिहार की विशाखा सिंह से बात की

इस क्रम में पीएम मोदी ने अरुणाचल के ग्यावर नुकुल और बिहार की विशाखा सिंह से बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अरुणाचल के लोग आत्मीयता से भरे होते हैं. विशाखा सिंह से उनके अनुभव पूछे, जो कि युवा संगम के तहत तमिलनाडु गयी थीं. पीएम मोदी ने विशाखा से उनकी यात्रा के बारे में ब्लॉग लिखने की सलाह दी. कहा कि युवा संगम में इन युवाओं ने जो सीखा है वह जीवन पर्यंत उनके साथ रहेगा.

भारत की शक्ति इसकी विविधिता में है

कहा कि भारत की शक्ति इसकी विविधिता में है. भारत में देखने के लिए बहुत कुछ है. इसी को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम की पहल की है. विभिन्न राज्यों के उच्च शिक्षण संस्थानों को इससे जोड़ा गया है. पीएम ने कहा कि युवाओं को अलग-अलग लोगों के साथ रहने और मिलने का अवसर मिलता है. पहले चरण में लगभग 1200 युवा देश के 22 राज्यों की यात्रा कर चुके हैं. पीएम मोदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दूसरे देशों के नेता बताते हैं कि युवावस्था में वे भी भारत घूमने आये थे. हमारे देश में बहुत कुछ देखने का है. पीएम ने कहा, कुछ दिनों पहले मैं जापान के हिरोशिमा में था. वहां मुझे हिरोशिमा पीस म्यूजियम में जाने का मौका मिला. यह भावुक कर देने वाला क्षण था. कई बार म्यूजियम में हमें नये सबक मिलते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही