Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी ने कहा, 2014 में आशा, 2019 में विश्वास, 2024 में लोगों के बीच गारंटी लेकर आये, कांग्रेस बोली, उम्मीदों पर पानी फेरा, उनका जाना तय

New Delhi : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के एक बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री ने 2014 की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. पीएम ने 2019 से लगातार लोगों के साथ विश्वासघात किया और अब 2024 में उनका सत्ता से बाहर होना तय है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुधवार को असम में एक चुनावी जनसभा में कहा कि वह 2014 में लोगों के बीच आशा, 2019 में विश्वास और 2024 में गारंटी लेकर आये. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

2024 में उनका सत्ता से बाहर होना तय है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स’ पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री मोदी का दावा है कि वह 2014 में आशा के साथ, 2019 में विश्वास के साथ और 2024 में अपनी गारंटी के साथ लोगों के पास आये. हकीकत में, उन्होंने 2014 की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है, 2019 से लोगों के साथ विश्वासघात किया है और अब 2024 में उनका सत्ता से बाहर होना तय है. उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री और भाजपा के चुनावी अभियान से पूर्वोत्तर से जुड़े प्रमुख मुद्दे गायब हैं. रमेश ने कहा, मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर के लोगों को हर मोर्चे पर निराश किया है. मणिपुर में हिंसा, पूर्वोत्तर के लिए आवंटित धन का लगातार कम उपयोग, जंगल संबंधी खतरा, अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ, नगा शांति वार्ता का सुस्त पड़ना, कई ऐसे मुद्दे हैं जो उनके अभियान से गायब हैं.

देश भर में मोदी की गारंटी है,  मैं सभी गारंटी को पूरा करने की गारंटी दे रहा हूं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि वह 2014 में लोगों के बीच आशा, 2019 में विश्वास लेकर आये थे और अब 2024 में गारंटी लेकर आये हैं. उन्होंने कहा देश भर में मोदी की गारंटी है और मैं इन सभी गारंटी को पूरा करने की गारंटी दे रहा हूं. पीएम ने कहा, `पूर्वोत्तर मोदी की गारंटी का गवाह है क्योंकि कांग्रेस ने इस क्षेत्र को केवल समस्याएं दी थीं लेकिन भाजपा ने इसे संभावनाओं का स्रोत बना दिया है. कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में जो हासिल नहीं किया जा सका, उसे मोदी ने दस साल में प्राप्त कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही