Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बर्लिन में बोले मोदी- जंग में किसी को जीत नहीं मिलेगी, यूक्रेन संकट से बढ़ी महंगाई

Advertisement
Advertisement
Berlin :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की. बाद में दोनों नेता बर्लिन में भारत-जर्मनी IGC बैठक में शामिल हुए. द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में यह मेरा पहला विदेश दौरा है. इससे समझा जा सकता है कि भारत यूरोप को कितनी प्राथमिकता दे रहा है. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा, "यूक्रेन के संकट के आरंभ से ही हमने तुरंत युद्धविराम का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र उपाय है.

यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी

मोदी ने कहा, इस युद्ध में कोई विजय पार्टी नहीं होगी. सभी को नुकसान होगा. इसलिए हम शांति के पक्ष में हैं. यूक्रेन संकट में उथल-पुथल के कारण तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. दुनिया में फर्टिलाइजर की कमी हो रही है. इससे विकासशील और गरीब देशों पर बुरा असर होगा. इस संघर्ष के मानवीय प्रभाव से भारत बहुत चिंतित है. हमने अपनी तरफ से यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है.

सभी को नुकसान होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में कहा कि भारत और जर्मनी के बीच मजबूत संबंध हैं. उन्होंने दुनिया के सामने मौजूदा चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने रूस और यूक्रेन से जंग रोकने को कहा था क्योंकि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है. हमारा मानना है कि इस जंग में कोई विजयी नहीं होगा बल्कि सभी को नुकसान होगा.

विश्व में खाद्यान संकट पैदा हो रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से दुनिया के देशों को नुकसान पहुंचा है, इसकी वजह से तेल महंगा हो गया और फर्टिलाइजर की कमी होने लगी है. विश्व में खाद्यान संकट पैदा हो रहा है और विश्व के हर परिवार पर इसका असर पड़ रहा है. साथ ही विकासशील और गरीब देशों पर जंग का ज्यादा असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हमने यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है और अन्य तरीकों से भी मदद कर रहे हैं.

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही

उन्होंने कहा कि कोरोना के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना ने पूरी दुनिया को नुकसान पहुंचाया है और आज के वक्त में भारत की भूमिका काफी अहम हो गई है.

जर्मन चांसलर ने रूस पर बोला जुबानी हमला

जर्मन चांसलर ओलाफ़ शोल्ज ने मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमला कर रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन किया है. मैं व्लादिमीर पुतिन से अपनी अपील दोहराता हूं कि इसे खत्म करो और यूक्रेन से अपने सैनिकों को हटाओ. यूक्रेन की आम जनता को निशाना बनाकर रूस ने UN चार्टर का भी उल्लंघन किया है. जर्मन चांसलर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लोगों की हत्याएं बंद करने की अपील की और कहा कि उन्हें यूक्रेन से अपनी सेना तुरंत वापस बुलानी चाहिए. इसे भी पढ़ें – BIG">https://lagatar.in/jharkhand-news-big-news-election-commission-seeks-reply-from-cm-why-action-should-not-be-taken-in-mining-lease-case/">BIG

NEWS: चुनाव आयोग ने सीएम से जवाब मांगा, माइनिंग लीज मामले में क्यों ना हो कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही