Search

 
 
 

कानपुर में बोले मोदी, दुश्मन कहीं भी हो... हौंक दिया जायेगा,  पाकिस्तान को चेताया , कहा, ऑपरेशन सिंदूर जारी है

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब नहीं चलेगा.ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत देख ली है.
 

  Kanpur :  बिहार दौरे के बाद आज शुक्रवार को पीएम मोदी यूपी के कानपुर पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र यहां अरबों रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण/शिलान्यास किया. उन्होंने चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की.

 

 शुभम द्विवेदी की पहलगाम हमले में आतंकियों ने हत्या कर दी थी. शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार  उनके साथ खड़ी है. पीएम ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

 

 

 

 

 

 

ऐशान्या कहा कि बेहद दुखी थे. उन्होंने मुझसे पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में पूछा. श्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने हमसे फिर मिलने का आश्वासन दिया. 

 


कानपुर में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान पर बरसे. मंच से उन्होंने कनपुरिया अंदाज में कहा,  दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जायेगा.  साथ ही प्रधानमंत्री ने यह बात यहां एक बार फिर साफ की कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. यह जारी है.

 

यह नया भारत है, घर में घुसकर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है.    प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब नहीं चलेगा.ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत देख ली है.

 

भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचा दी.  टारगेट तय कर धमाके  किये गये. पूरी दुनिया ने देखा कि हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने सैकड़ों मिल अंदर घुस कर तबाह कर दिये.  

 

हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तानी सेना गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की शिफारिश करने लगी.  प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेताया. कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.  

 


 पीएम मोदी ने कहा,  भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी. भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा. भारत आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को एक ही नजर से देखेगा.

 


 इससे पूर्व कहा कि  कानपुर का कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण पीएम को  कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा. पीएम मोदी ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी इस बर्बरता का शिकार हुए.  

 

कहा कि बेटी ऐशान्या द्विवेदी वो पीड़ा,  दर्द और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं. हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया को नजर आया. 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही