Search

कर्नाटक में बोले मोदी, कांग्रेस की देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा

देश के निर्दोष लोगों की हत्या का प्रयास करने वालों को चेतावनी देते हुए मोदी ने कहा, ‘यह नया भारत है, घर में घुसकर मारेगा. Bagalkote ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बनाने का आरोप लगाया. पीएम ने जोर देकर कहा कि वह किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देंगे. यहां सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट जिला मुख्यालय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रस्ताव अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए है, क्योंकि अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हैं.                                                                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
 

हमारा संविधान धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं करता  

उन्होंने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस ने संविधान बदलने और एससी/एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनने का अभियान शुरू किया है. हमारा संविधान धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है. आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण का एक हिस्सा मुसलमानों को दिया है. उन्होंने कहा, वे (कांग्रेस) इससे संतुष्ट नहीं होंगे. उन्होंने पहले भी अपने घोषणापत्र में धर्म आधारित आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून लाने की बात कही थी. इस बार भी उनके घोषणापत्र में ऐसा ही संकेत है. मोदी ने कहा कि वह अपने दलित, एससी/एसटी और ओबीसी भाई-बहनों को कांग्रेस के इरादों से अवगत कराना चाहते हैं.

आपके अधिकार को लूटने की योजना बना रही है कांग्रेस 

मोदी ने कहा, ये लोग धर्म के आधार पर, अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए, आपके उस अधिकार को लूटने की योजना बना रहे हैं जो बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान ने आपको दिया है. रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा, बागलकोट से भाजपा उम्मीदवार पी सी गद्दीगौदर और बीजापुर से सांसद रमेश जिगाजिनागी भी मौजूद थे. संसद में एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकतर सांसदों के भाजपा के साथ होने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, इसलिए वे महसूस करते हैं कि चूंकि एससी, एसटी और ओबीसी भाजपा के साथ हैं...तो अल्पसंख्यकों का विश्वास जीतने के लिए वे एससी, एसटी और ओबीसी से लूटकर अल्पसंख्यकों को देना चाहते हैं. क्या आप ऐसा होने देंगे? उन्होंने कहा, मैं आज अपने दलित, आदिवासी और ओबीसी भाई-बहनों को यह गारंटी देना चाहता हूं.

जो लोग चुनाव हार गये हैं वे फर्जी वीडियो बना रहे हैं

पीएम ने कहा,  मैं कांग्रेस के ऐसे इरादों को सफल नहीं होने दूंगा. सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर आने वाली कुछ सूचनाओं को बिना पुष्टि किये फॉरवर्ड करने की लोगों की आदत का हवाला देते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि जो लोग चुनाव हार गये हैं वे फर्जी वीडियो बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, कृत्रिम मेधा (एआई) का दुरुपयोग करते हुए वे सोशल मीडिया में मेरी आवाज में गलत बातें डालते हैं. यह एक बड़ा खतरा पैदा कर रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पुलिस या भाजपा को ऐसे फर्जी वीडियो के बारे में सूचित करें और उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देश का कानून लोगों को किसी के साथ इस तरह के खेल खेलने की अनुमति नहीं देगा. देश के निर्दोष लोगों की हत्या का प्रयास करने वालों को चेतावनी देते हुए मोदी ने कहा, ‘यह नया भारत है, घर में घुसकर मारेगा.

मोदी न तो चीजों को छिपाता है और न ही छिप कर वार करता है

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने बालाकोट हवाई हमलों के बारे में जानकारी किसी से नहीं छिपाई और हमलों के बाद दुश्मनों को हुए नुकसान के बारे में देश को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोदी न तो चीजों को छिपाता है और न ही छिप कर वार करता है और वह जो करता है, खुलकर करता है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर लूट का आरोप लगाते हुए जनता से पूछा कि क्या देश की कमान उसके हाथों में सौंपी जा सकती है. उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है. मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पानी के संकट पर टैंकर माफिया की मदद करके बेंगलुरु के टेक हब को टैंकर हब’ में बदल दिया है और पार्टी को इसका कमीशन पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कट्टरपंथी ताकतें बेलगाम हो गयी हैं. मोदी ने बेंगलुरू में हनुमान चालीसा` सुनने पर एक दुकानदार पर कथित हमले और शहर के कैफे में बम विस्फोट का जिक्र करते हुए कहा, ‘ये सामान्य अपराध की सामान्य घटनाएं नहीं हैं, यह आतंकवाद और कट्टरपंथी मानसिकता है और कांग्रेस वोट हासिल करने के लिए इन ताकतों को बचाने की कोशिश कर रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//