Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अडाणी मुद्दे से डरे मोदी, लगता है कल मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा : राहुल

  • लंदन में भारत के खिलाफ कुछ नहीं कहा, पहले संसद में अपना पक्ष रखेंगे
New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को संसद पहुंचे. यहां उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही में भाग भी लिया. हालांकि, भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई, जिसकी वजह से राहुल को गांधी को बोलने का मौका भी नहीं मिला. इस पर राहुल गांधी ने सदन के बाहर कहा कि पहले मैं संसद में बोलूंगा. फिर मीडिया से बात करूंगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और प्रधानमंत्री अडाणी मामले को लेकर डरे हुए हैं, इसलिए उन्होंने यह तमाशा तैयार किया है. मुझे लगता है कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा. मुख्य सवाल यह है कि पीएम मोदी और अडाणी के बीच क्या संबंध है. गौरतलब है कि भाजपा ने उन पर लंदन में देश विरोधी बयान देने का आरोप लगाया है. इस पर राहुल ने कहा है कि अगर सभापति ने उन्हें मौका दिया तो वे मामले पर जरूर बोलेंगे. इसी मांग के साथ बाद में राहुल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात भी की.

पूरे भाषण को ही हटा दिया गया

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कल मुझे संसद में बोलने दिया जाएगा. आज मेरे पहुंचने के एक मिनट के अंदर ही सदन स्थगित हो गया था. कुछ दिन पहले सदन में जो मैंने भाषण दिया. अडाणी को लेकर जो सवाल उठाए गए, उसे हटा दिया गया. पूरे भाषण को ही हटा दिया गया. सरकार हंगामा कर मामले से ध्यान हटाना चाहती है.

चार मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाए

राहुल ने कहा कि सरकार के चार मंत्रियों ने हंगामे का नेतृत्व किया. यह सब मेरे सवालों के जवाब देने से बचने के लिए किया जा रहा है. मैं सांसद हूं तो मेरी पहली जिम्मेदारी संसद में जवाब देने की है. इसलिए पहले मैं संसद में जवाब दूंगा, उसके बाद ही आपसे रूबरू होऊंगा और विस्तार से बात करूंगा.

राहुल बोले- यह लोकतंत्र की परीक्षा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जैसा कि संसद में आरोप लगाए गए हैं, ऐसे में बोलने का अवसर मिलना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है. अगर भारतीय लोकतंत्र काम कर रहा होता, तो मैं संसद में बोल पाता. वास्तव में आप जो देख रहे हैं वह भारतीय लोकतंत्र की परीक्षा है.

लंदन में भारत के खिलाफ कुछ नहीं कहा

इससे पहले राहुल ने कहा कि उन्होंने भारत या भारतीय संसद के खिलाफ कुछ नहीं कहा और यदि उन्हें संसद में बोलने की अनुमति मिलेगी, तो वह इस बारे में अपना पक्ष रखेंगे. लंदन से लौटने के बाद राहुल पहली बार बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद पहुंचे. लंदन में उन्होंने कहा था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर बर्बर हमला हो रहा है. उन्होंने अफसोस जताया कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – राम,">https://lagatar.in/argument-between-jmm-and-bjp-mla-in-the-house/">राम,

रावण और तीर-धुनष किसके पास, जेएमएम और बीजेपी विधायक में बहस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही