- अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतांत्रिक सिस्टम को बर्बाद कर दिया है.
- राहुल गांधी ने भाजपा के आरोपों पर कहा, भाजपा क्या कहती है, इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं
- मुझे नहीं पता कि 300 सांसदों को यहां क्यों रोका गया है, क्यों बैठाया गया है.
- हमें चुनाव आयोग क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है.
National News : पीएम मोदी, अमित शाह, आरएसएस प्रमुख ने CEC के ज़रिए वोट चोरी कर देश को हाईजैक कर लिया है. उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी. इन सबने ज्ञानेश कुमार के साथ मिल कर देश में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है.
VIDEO | Opposition's protest against CEC in Delhi: LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, says, "We are not only countering them, we are going to destroy them. I have no interest in what BJP says. I am standing here to save the democracy of India. A few hours ago, 300 Lok Sabha and Rajya Sabha MPs came here with me. They too are trying to save democracy in the country. Amit Shah, Narendra Modi, Mohan Bhagwat and Gyanesh Kumar... these people have destroyed the country's democratic system. The entire country believes this. The youth of the country believe and understand this. Even the policemen who were stopping me here just now were saying the same thing... The country has been hijacked by Narendra Modi through vote theft. Amit Shah has hijacked it. Mohan Bhagwat has hijacked it, and Gyanesh Kumar has helped them. You will see... I am saying this after careful consideration. Action will be taken against all of them. You will see, not a single one of them will escape. Whether it is Narendra Modi, Amit Shah, Gyanesh Kumar or Mohan Bhagwat. What has been done to our country, is called treason. Nobody is going to escape." #RahulGandhi #CEC #OppositionProtest (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
दिल्ली में CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी ने क्रेंद्र सरकार पर हमला बोला. राहुल गांधी ने आज हुए प्रदर्शन के बाद कहा, लोकसभा और राज्यसभा के लगभग 300 सांसद यहां आये थे. हम सब CEC ज्ञानेश कुमार और उनके दो सहयोगियों से मिलना चाहते थे.
राहुल गांधी ने कहा, पुलिस ने हमें यहीं रोक दिया. हम भारत की जनता के प्रतिनिधि हैं. हम देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि 300 सांसदों को यहां क्यों रोका गया है, क्यों बैठाया गया है. हमें चुनाव आयोग क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है.
राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में भाजपा के आरोपों पर कहा, भाजपा क्या कहती है, इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं यहां भारत का लोकतंत्र बचाने के लिए खड़ा हूं. अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतांत्रिक सिस्टम को बर्बाद कर दिया है.
राहुल गांधी ने कहा, पूरा देश यह मानता है. यहां मुझे रोकने वाले पुलिसकर्मी भी यही बात कह रहे थे. नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी कर देश को हाईजैक कर लिया है. अमित शाह ने इसे हाईजैक किया है.
मोहन भागवत ने इसे हाईजैक किया है. ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है. यह राष्ट्रद्रोह है. उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी. नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार या मोहन भागवत कोई भी नहीं बचेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.