Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाएं बहाल करें मोदी : जेपी पांडेय

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वरिष्ठ नागरिकों को मिलनेवाली सुविधाओं को बहाल करने का आग्रह किया है. कहा कि आंदोलनों के बाद भी अभी तक करोना काल में ट्रेनों में भाड़े में मिलने वाली छूट को बहाल नहीं किया जा सका है. इससे वरिष्ठ नागरिकों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस समस्या को सांसद जया बच्चन भी लोकसभा में उठा चुकी हैं.

रेल-बस में छूट की सुविधा पुनः लागू किया जाये

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम 5000 रुपये पेंशन चालू किया जाये. न्यायालय में शीघ्र न्याय मिलने की सुविधा प्रदान कराया जाए. शहरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर की व्यवस्था के साथ अंतिम समय तक बीमा की सुविधा दी जाये. वृद्धा आश्रम की व्यवस्था सभी सुविधाओं के साथ उपलब्ध कराया जाये. योग्य वरिष्ठ नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाये. वरिष्ठ नागरिकों को 70 वर्षों के बाद भी चिकित्सा सुविधाओं को लागू कराया जाए. वरिष्ठ नागरिकों से जब टैक्स लिया जाता है, तो उन्हें मिलनेवाली सुविधाओं से वंचित क्यों किया जाता है. सभी वरिष्ठ नागरिकों को रेल/बस में छूट की सुविधा पुनः लागू किया जाये. सभी सरकारी/निजी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन हो.
इसे भी पढ़ें – कैटरर्स">https://lagatar.in/caterers-association-celebrated-its-sixth-foundation-day-people-from-across-the-state-participated/">कैटरर्स

एसोसिएशन ने मनाया छठा स्थापना दिवस, राज्य भर के लोग हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही