Search

 
 
 

मोदी सरनेम केसः राहुल गांधी मामले पर अब 22 जुलाई को सुनवाई

 
Ranchi: मोदी सरनेम केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई. रांची सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को निर्धारित की है. बता दें कि 16 जून को इस मामले में सुनवाई हुई थी, उस दिन अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि चार जुलाई को निर्धारित करते हुए राहुल गांधी को सशरीर उपस्थिति होने का निर्देश दिया था. मंगलवार को सिविल कोर्ट में अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने आवेदन देकर समय की मांग की थी. उस आवेदन पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उक्त तिथि निर्धारित की है. इधर, हाइकोर्ट ने इसी मामले में 16 अगस्त तक राहुल गांधी को पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है. इसे भी पढ़ें- वज्रपात">https://lagatar.in/read-two-important-news-of-garhwa-together/">वज्रपात

की चपेट में आकर एक की मौत, एक महिला घायल समेत गढ़वा की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही