Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी सरनेम मामला : सुशील मोदी ने सूरत कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- जा सकती है राहुल गांधी की सदस्यता

Patna : राहुल गांधी के मोदी सरनेम को लेकर दिये गये बयान पर सूरत के सेशंस कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई. हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गयी. हालांकि उन्हें 30 दिनों के अंदर उच्च अदालत में अपील की अनुमति दी गयी है. लेकिन अभी उन्हें इस मामले से छुटकारा मिलता नहीं दिख रहा है. राहुल गांधी के खिलाफ पटना सहित कई अन्य जगह भी मुकदमे दायर हुए हैं. पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले पटना सीजीएम कोर्ट में उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया है. लेकिन उन्हें जमानत मिल गयी है. अगले माह पटना सीजीएम कोर्ट में सुनवाई है. उन्हें न्याय की उम्मीद है. कहा कि अगर कोर्ट राहुल गांधी को सजा सुनाती है तो उनकी संसद की सदस्यता छिन सकती है. (पढ़ें, फिर">https://lagatar.in/earthquake-again-earth-shook-in-madhya-pradesh-and-chhattisgarh-at-10-31-am/">फिर

भूकंप, इस बार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10.31 बजे धरती कांपी)

सूरत कोर्ट के फैसले का सुशील मोदी ने किया स्वागत

सुशील मोदी ने सूरत कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरनेम वाले लाखों लोगों ने सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी से अपमानित अनुभव किया. कहा कि इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने की मंशा से चौकीदार चोर है जैसा घटिया बयान दिया था. इसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी. फिर भी उन्होंने जुबान पर लगाम लगाना नहीं सीखा. उन्होंने कहा कि सरनेम वाले बयान के कारण राहुल गांधी को विभिन्न अदालतों से कड़ी सजा सुनाई जाती है तो यह अमर्यादित भाषा बोलने वालों के विरुद्ध कड़ा संदेश होगा. इसे भी पढ़ें : न्यायिक">https://lagatar.in/cjm-orders-judicial-inquiry-into-lalu-mahatos-death-in-judicial-custody/">न्यायिक

हिरासत में हुई लालू महतो की मौत की होगी न्यायिक जांच, CJM ने दिये आदेश

यह है पूरा मामला

राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला मोदी सरनेम पर की गयी विवादित टिप्पणी को लेकर दर्ज हुआ था. दरअसल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक रैली को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम एक ही क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल गांधी की इस विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज करायी थी. राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ था. बीजेपी नेता का कहना था कि राहुल गांधी ने इस टिप्पणी से पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-brother-hacked-sister-to-death-with-an-axe-arrested/">लोहरदगा

: भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही