Search

 
 
 

मोदी सरनेम टिप्पणी केस : राहुल गांधी के वकील ने सुनवाई के लिए कोर्ट से मांगा समय

 
Ranchi :  मोदी सरनेम पर कथित टिप्पणी से जुड़े मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट मे सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपनी संसदीय गवा चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने कोर्ट से सुनवाई के लिए समय मांगा है. प्रदीप चंद्रा ने कोर्ट को बताया कि एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सशरीर हाजिर होने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड लोकसभा क्षेत्र के निवर्तमान सांसद राहुल गांधी को 22 मई को रांची सिविल कोर्ट में सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया गया था. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-rape-accused-arrested-and-sent-to-jail/">पलामू

: दुष्कर्म का आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल)

रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है सुनवाई 

बता दें कि रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी नाम के व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस किया है. जिसपर रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है. राहुल गांधी ने CRPC (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर) की धारा 205 के तहत सशरीर पेशी से छूट मांगी थी. राहुल गांधी की सशरीर उपस्थिति से छूट की याचिका खारिज कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-narendra-modi-receives-fijis-highest-civilian-award/">प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही