Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी ने 18,000 हजार करोड़ ट्रांसफर किये, तो अधीर रंजन चौधरी ने कहा, बिचौलिए मौजूद, किसानों को नहीं मिलता सीधा पैसा

NewDelhi : पीएम मोदी ने शुक्रवार को किसान निधि योजना के तहत देश भर के नौ करोड़ किसानों के खातों में सीधे 18000 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किये, लेकिन कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के अनुसार इसमें बिचौलिए मौजूद हैं. किसानों को पूरा पैसा नहीं मिल रहा है. कहा कि हजारों किसान अभी भी ऐसे हैं जिन्हें सीधे पैसे नहीं मिलते.  पैसा उनके नाम पर तो जाता है, लेकिन चला जाता है बिचौलियों के पास. इसे भी पढ़ें :  नौ">https://lagatar.in/pm-modi-transfers-18000-crores-to-the-account-of-nine-crore-farmers-accuses-opposition-of-doing-politics/12407/">नौ

करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ ट्रांसफर किये पीएम मोदी ने, विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया

हजारों किसान अभी भी ऐसे हैं जिन्हें सीधे पैसे नहीं मिलते

चौधरी ने कहा, भले ही सरकार किसानों को सीधा पैसे पहुंचाने की बात कर रही हो, लेकिन सच यही है कि बिचौलिए अभी भी मौजूद हैं. किसानों को पूरा पैसा नहीं मिलता. इस क्रम में अधीर रंजन ने यह दावा किया कि पीएम मोदी में इतना दम नहीं कि वह आंदोलन कर रहे किसानों का सीधे सामना कर सकें. लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता और बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मोदी जी में इतना दम नहीं कि वह किसानों से आमने-सामने बात कर सकें. वह 18000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर करने की बात करते हैं लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि बिचौलिए अभी भी मौजूद हैं और सरकार का दिया पूरा पैसा अभी भी किसान तक नहीं पहुंच रहा है.  इसे भी पढ़ें :  असम">https://lagatar.in/assam-minister-hemant-biswa-sarmas-statement-justice-must-be-done-with-hindus-nrc-not-yet-completed/12419/">असम

: मंत्री हेमंत बिस्व सरमा का बयान, हिंदुओं को न्याय मिलना जरूरी, NRC अभी पूरा नहीं हुआ

मोदी जी ने जो किया है वह कुछ नया नहीं है.

उनका कहना था हजारों किसान अभी भी ऐसे हैं जिन्हें सीधे पैसे नहीं मिलते. आपके खाते से पैसा उनके नाम पर तो जाता है लेकिन चले जाता है बिचौलियों के पास. आप जाकर देखिए, हजारों किसानों को नोटिस दिया गया कि उन्हें गलती से पैसे ट्रांसफर हुए, जो वे वापस कर दें.  श्री चौधरी ने बंगाल में किसान निधि योजना लागू न होने के सवाल पर कहा कि राज्य में पहले से ही किसानों के लिए कई योजनाएं चल रही हैं.  मोदी जी ने जो किया है वह कुछ नया नहीं है. कहा कि कई राज्य किसानों को सहायता दे रहे हैं. चौधरी के अनुसार मोदी जी सरकारी कोष से 18 हजार करोड़ रुपये बांटकर कहते हैं कि यह उनकी सरकार की किसानों के ऊपर दया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही