Search

 
 
 

रांची-हावड़ा व पटना- हावड़ा समेत नौ वंदे भारत ट्रेन को मोदी रविवार को हरी झंडी दिखाएंगे

 
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली रांची-हावड़ा व पटना- हावड़ा समेत नौ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओड़िशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं. प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. बयान के मुताबिक, नयी वंदे भारत ट्रेन उदयपुर-जयपुर, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, विजयवाड़ा-चेन्नई, पटना-हावड़ा, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी, रांची-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच चलेंगी. इसमें कहा गया है कि ये ट्रेन देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम है.

यात्रियों का काफी समय बच सकेगा

बयान में कहा गया, वंदे भारत ट्रेन अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज गति वाली ट्रेन होंगी और इससे यात्रियों का काफी समय बच सकेगा. इसके मुताबिक, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम मार्ग पर वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में वंदे भारत ट्रेन से संबंधित गंतव्यों के बीच यात्रा के समय में लगभग तीन घंटे की कटौती होगी. इसी तरह, हैदराबाद-बेंगलुरु के मार्ग पर ढाई घंटे से अधिक, जबकि तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई मार्ग पर सफर में दो घंटे से अधिक की कटौती होगी. वंदे भारत ट्रेन के जरिये रांची-हावड़ा, पटना-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय इन गंतव्यों के बीच वर्तमान में उपलब्ध सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे कम हो जाएगा. इसी तरह, वंदे भारत से उदयपुर-जयपुर के बीच यात्रा का समय करीब आधा घंटा कम हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cms-letter-to-ed-no-action-should-be-taken-until-the-case-is-pending-in-the-high-court/">CM

का ED को पत्र : मामला जब तक हाईकोर्ट में लंबित, तब तक न की जाए कोई कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही