Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गंगा की गोद में मोदी की क्लास, क्रूज पर तीन घंटे चली बैठक

Advertisement
Advertisement
Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम क्रूज से गंगा आरती देखी. इस दौरान उनके साथ भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. आरती के बाद उन्हें वापस बीएलडब्लयू अतिथि गृह जाना था, लेकिन देर रात दस बजे तक पीएम मोदी क्रूज पर ही सवार रहे और मुख्यमंत्रियों के साथ विभिन्न विषयों पर बैठक चलती रही. इस दौरान उनका क्रूज अस्सी घाट के सामने गंगा में खड़ा रहा.  पीएम मोदी ने सोमवार की सुबह काशी के कोतवाल काल भैरव का दर्शन करने के साथ अपनी काशी यात्रा की शुरुआत की. इसके बाद क्रूज से काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए. ललिताघाट पहुंचने पर गंगा में डुबकी लगाई और कलश में गंगा जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा की. बाबा का पूजन करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया. इसे भी पढ़ें – घर">https://lagatar.in/the-girl-was-raped-by-entering-the-house-the-police-took-quick-action-the-accused-arrested/">घर

में घुसकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करनी थी

करीब चार बजे तक धाम में रहने के बाद पीएम मोदी बीएलडल्यू गेस्ट हाउस चले गये. वहां से भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के साथ शाम करीब छह बजे गंगा घाट लौटे और रो-रो क्रूज से गंगा आरती देखी. इस दौरान मुख्यमंत्रियों को गंगा की अद्भुत छटा का दीदार भी कराया. गंगा इस पार लेजर शो हुआ तो उस पार शानदार आतिशबाजी हुई. यहां से पीएम मोदी को गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करनी थी लेकिन यह बैठक क्रूज पर ही शुरू हो गई.

क्रूज रात दस बजे तक अस्सी घाट के सामने ही खड़ा रहा

रविदास घाट से बीएलडब्लयू तक लोग पीएम मोदी के लौटने का इंतजार करते रहे. पुलिस अफसर भी अलर्ट मोड में रहे. लेकिन पीएम का क्रूज रात दस बजे तक अस्सी घाट के सामने ही खड़ा रहा. क्रूज पर ही पीएम मोदी भाजपा के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करते रहे. माना जा रहा है कि मंगलवार को होने वाली बैठक अब क्रूज पर ही हो रही है. मुख्यमंत्रियों को अपने राज्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रजेंटेशन के माध्यम से देना था. फिलहाल कोई अधिकारी बैठक को लेकर कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. बनारस की कई सड़कों को खाली रखा गया है. कुछ स्थानों पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – आतंकी">https://lagatar.in/terrorist-attack-the-soldiers-bus-was-not-bullet-proof-there-were-no-weapons-nearby/">आतंकी

हमला : बुलेट प्रूफ नहीं थी जवानों की बस, पास में नहीं थे हथियार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही