Search

 
 
 

आदिवासी बहुल सीटों पर मोदी का फोकस, करेंगे महारैली

 

राजनीति: झारखंड की 5 समेत देश के 47 लोकसभा सीटों पर हो सकती है पीएम मोदी की महारैली

Satya Sharan Mishra Ranchi: देश की 47 लोकसभा सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित है. लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक एसटी सुरक्षित सीटें जीतने के लिए भाजपा ने बड़ा गेम प्लान तैयार किया है. इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी 47 एसटी सुरक्षित सीटों पर महारैली करने वाले हैं. इसमें झारखंड की भी 5 लोकसभा सीट (राजमहल, दुमका, सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा) शामिल हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश के 47 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में 4 सीटें और भाजपा की झोली में आईं. कुल 31 एसटी रिजर्व सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया था. भाजपा 2024 के चुनाव में कम से 40 प्लस का टार्गेट लेकर चल रही हैं. इसी रणनीति के तहत फरवरी महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड और गुजरात में दो रैलियों को संबोधित कर सकते हैं.

2024 में एसटी सुरक्षित 2 सीटें हार गयी थी भाजपा

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड में आदिवासी सुरक्षित 5 में से तीन सीटों पर ही चुनाव जीत पाई थी. भाजपा के खाते में सिर्फ दुमका, खूंटी और लोहरदगा सीटें आई थीं, जबकि राजमहल और सिंहभूम सीट पर भाजपा हार गई थी. सिंहभूम भाजपा की सिटिंग सीट थी, लेकिन यह सीट उसे गंवानी पड़ी. वहीं खूंटी और लोहरदगा में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं था. खूंटी में अर्जुन मुंडा सिर्फ 1445 से चुनाव जीत पाये थे. वहीं लोहरदगा में भाजपा के सुदर्शन भगत सिर्फ 1 फीसदी वोट से ही चुनाव जीते थे. पीएम मोदी की प्रस्तावित महारैली हारी हुई दोनों सीटों को जीतने और कमजोर सीटों पर जान फूंकने के लिए होगी.

आदिवासियों को रिझाने के लिए भाजपा और मोदी ने झोंक दी है ताकत

आदिवासी वोटरों को रिझाने में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. पीएम मोदी विशेष रूप से आदिवासियों पर फोकस कर रहे हैं. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया. वहीं 15 नवंबर 2023 को बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातू से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी. आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने उलिताहू का दौरा किया. भाजपा इन सब बातों को लेकर जनता के बीच जा रही है. लोगों को बता रही है कि मोदी ने आदिवासियों के लिए क्या-क्या किया है. चुनाव से पहले एक बार फिर मोदी भी आकर आदिवासियों को बताएंगे कि उन्होंने उनके लिए क्या-क्या किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही