Search

राहुल के झूठे वादों पर भारी है मोदी की गारंटी- प्रतुल

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि देश को मोदी पर विश्वास है. मोदी की गारंटी पर भरोसा है. राहुल गांधी के झूठे वादों पर देश को बिलकुल भी भरोसा नहीं है. प्रतुल ने कहा कि राहुल गांधी 30 लाख नौकरियों की बात कर रहे हैं, लेकिन झारखंड में लगभग 3 लाख सरकारी पद बगैर नियुक्ति के खाली है. इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष मौन रहे. प्रतुल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष देश में पेपर लीक की बात तो कर रहे हैं, लेकिन झारखंड में ही स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक के असली सूत्रधार को अभी तक नहीं पकड़ा गया है. राजेश ठाकुर युवाओं के लिए राहुल गांधी की युवा रोशनी योजना की बात कर रहे हैं. जबकि मोदी के नेतृत्व में देश के युवा मुद्रा लोन, स्टैंड अप इंडिया और विभिन्न स्टार्टअप के जरिए रोजगार देने वाले बन रहे हैं और दुनिया में नजीर पेश हो रही है.

राजेश ठाकुर ने अग्निवीरों का अपमान किया

प्रतुल ने कहा राजेश ठाकुर ने देश के युवाओं की देशभक्ति का अपमान किया है. अग्नि वीरों का अपमान किया है. उनका यह कहना बेहद आपत्तिजनक है कि पांच सात वर्षों की नौकरी के लिए कौन अपनी जान जोखिम में डालेगा. राजेश ठाकुर ने कहा कि मिलिट्री कौशल के ट्रेनिंग लिए हुए अग्निवीर सेवानिवृत्ति के बाद देश के लिए खतरा हो सकते हैं. यह बेहद आपत्तिजनक है और इन युवाओं की राष्ट्रभक्ति पर प्रश्न करता है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-manish-jaiswals-birthday-was-special-happiness-doubled-after-becoming-mp-candidate/">हजारीबाग

: मनीष जायसवाल का जन्मदिन रहा खास, सांसद प्रत्याशी बनने से खुशी दोगुना
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//