राम मंदिर आज पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा रहा है. कुंठा में घिरे कांग्रेस व गठबंधन के लोग राम मंदिर का अपमान कर रहे हैं. सनातन को मिटाने की बात की जा रही है. Gaya/Purnia : प्रधानमंत्री मोदी ने आज मंगलवार को बिहार के गया और पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. गया में विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अफवाहें फैलाकर देश के संविधान को राजनीतिक हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. पीएम ने कहा कि यह चुनाव उन्हें सजा देगा जो संविधान के खिलाफ हैं एवं देश को विकसित भारत बनाने के केंद्र के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने राजद और कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं पर संविधान के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यह चुनाव ‘विकसित भारत और विकसित बिहार के लिए है
पीएम मोदी ने कहा, यह चुनाव घमंडिया(INDIA) गठबंधन के नेताओं को सजा देगा. यह चुनाव उन्हें सजा देगा जो संविधान के खिलाफ हैं एवं देश को विकसित भारत बनाने के केंद्र के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के संस्थापक जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से राजग के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव ‘विकसित भारत और विकसित बिहार के लिए है. उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी मुझे अपमानित करने के लिए संविधान के नाम पर झूठ बोल रहे हैं. राजग संविधान का सम्मान करता है. मोदी और भाजपा तो क्या स्वयं बाबा साहेब आंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं, इसलिए विपक्ष झूठ फैलाना बंद करे.
मोदी को यह पद राजेंद्र बाबू और बाबा साहब आंबेडकर का दिया हुआ है
प्रधानमंत्री ने कहा , मोदी को देश का यह पद राजेंद्र बाबू और बाबा साहब आंबेडकर का दिया हुआ है, जिन्होंने संविधान का निर्माण किया. यह संविधान न होता तो कभी ऐसे पिछडे परिवार में पैदा हुआ गरीब का एक बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था, उन्होंने विपक्ष पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा, ‘वे हमारे संविधान का राजनीतिकरण कर रहे हैं. वे संविधान दिवस मनाने के ख़िलाफ हैं. हमारे लिए संविधान आस्था का विषय है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने इस बार राजग को 400 से ज्यादा सीट देने का फैसला कर लिया है. मोदी ने कहा कि वे (विपक्षी नेता) सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कहते हैं.
विपक्ष एक भी सीट का हकदार नहीं हैं... उन्हें सजा मिलनी चाहिए
उन्होंने कहा,विपक्ष एक भी सीट का हकदार नहीं हैं... उन्हें सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने राजद को भ्रष्टाचार और गुंडा राज का प्रतीक बताते हुए कहा कि उसने बिहार को सिर्फ दो चीजें दी हैं-- जंगलराज और भ्रष्टाचार, क्योंकि राजद शासनकाल में भ्रष्टाचार एक उद्योग की तरह फला-फूला. उन्होंने कहा, बिहार के युवा कभी भी राजद को वोट नहीं देंगे... क्या लालटेन (राजद का चुनाव चिह्न) से स्मार्ट मोबाइल चार्ज हो सकता है. जब लोग स्मार्टफोन के बारे में बात कर रहे हैं, तो वे लालटेन के बारे में बात कर रहे हैं. मोदी ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत और विकसित बिहार के लिए है.
सीमांचल बिहार का एक संवेदनशील इलाका है
पीएम मोदी ने पूर्णिया की रैली में कहा कि सीमांचल बिहार का एक संवेदनशील इलाका है. वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पूर्णिया-सीमांचल को अवैध घुसपैठियों का सुरक्षित पनाहगाह बना दिया है. अवैध घुसपैठियों के कारण गरीब-पिछड़े गरीबों को भारी परेशानी हो रही है. पीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला हर तत्व सरकार की नजर में है. कहा कि चार जून का परिणाम इस सीमांचल की सुरक्षा को तय करेगा. CAA को लेकर कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वो जान लें.
राम मंदिर आज पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा रहा है
पीएम मोदी ने जंगलराज का करते हुए विपक्ष पर हल्ला बोला. उन्होंने कहा कि उस दौर(लालू राज) में अपहरण, भ्रष्टाचार, अपहरण आदि का यहां उद्योग चलता था. नीतीश जी के नेतृत्व में उस दौर को हमने बदला है. कहा कि महा जंगलराज के दौर की वापसी वही लोग चाहते हैं. जिनका एजेंडा लूट और भ्रष्टाचार है. लेकिन मोदी के रहते यह मुमकिन नहीं है. मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ ये लोग कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ. पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाने का भी जिक्र करते हुए विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि कल रामनवमी का पवित्र त्योहार है. राम मंदिर आज पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा रहा है. कुंठा में घिरे कांग्रेस व गठबंधन के लोग राम मंदिर का अपमान कर रहे हैं. सनातन को मिटाने की बात की जा रही है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment