Agartala : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को त्रिपुरा के अगरतला में जनसभा में विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस-लेफ्ट त्रिपुरा को बर्बाद कर देंगे. यहां पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए. इस चुनाव में मुझे जहां भी जाने का अवसर मिला है मैंने देखा है कि फिर एक बार बीजेपी की सरकार बनाने का मन त्रिपुरा के लोगों ने बना लिया है. मोदी ने अगरतला में रोड शो भी किया.
सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए
पीएम मोदी ने कहा कि हमने त्रिपुरा में शांति और कानून का शासन स्थापित किया. यह इस बात से स्पष्ट है कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों के झंडे दिखाई देते हैं, पहले के समय के विपरीत जब एक ही पार्टी हुआ करती थी. डबल इंजन की सरकार के लिए आपका समर्थन देखकर मेरी खुशी भी डबल हो गई है. त्रिपुरा के युवाओं, माता-बहनों ने चंदा की कंपनी वालों को फिर से `रेड कार्ड` दिखा दिया है. त्रिपुरा के लोगों ने ऐलान कर दिया है, उन्हें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए.
बीजेपी के पक्ष में आज माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि बीजेपी के पक्ष में आज माहौल इसलिए है, क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास दिख रहा है. त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है, जिसकी बीजेपी सरकार ने आगे बढ़कर सेवा ना की हो. इस बार भी त्रिपुरा के लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है. त्रिपुरा के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है. दिल्ली में आपका एक बेटा बैठा है, जो हर एक मां के दुख को समझता है.
वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को गुलाम समझा था
लेफ्ट पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है- कानून व्यवस्था का राज. वामपंथी शासन ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था. यहां जो हाल थे, उसे त्रिपुरा के लोग कभी भी भूल नहीं सकते. वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था. अब त्रिपुरा ( में बीजेपी का हीरा मॉडल चल रहा है.
इसे भी पढ़ें – किसानों">https://lagatar.in/farmers-will-not-have-to-pay-income-tax-minister-of-state-for-finance/">किसानों
को नहीं देना होगा इनकम टैक्स : वित्त राज्यमंत्री [wpse_comments_template]
को नहीं देना होगा इनकम टैक्स : वित्त राज्यमंत्री [wpse_comments_template]

Leave a Comment