Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी का ममता सरकार पर निशाना, कहा- हिंसा के जरिए डराना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की प्रख्यात हस्ति श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211 जयंती पर आयोजित ‘ मतुआ धर्म महा मेला’ को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल में हुई हालिया हिंसा का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, ``राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है. लेकिन राजनीतिक विरोध के कारण अगर किसी को हिंसा से डरा-धमकाकर कोई रोकता है, तो वो दूसरे के अधिकारों का हनन है. इसलिए ये हमारा कर्तव्य है कि हिंसा, अराजकता की मानसिकता अगर समाज में कहीं भी है, तो उसका विरोध किया जाए.``

9 लोगों को जला कर मार दिया गया था

हाल ही में बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में बच्चों और महिलाओं समेत 9 लोगों को जला कर मार दिया गया था. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत पदाधिकारी की हत्या का बदला लेने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इस मामले की जांच कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई कर रही है. बीजेपी का आरोप है कि ममता सरकार अपराधियों को बचा रही है. वहीं टीएमसी का कहना है कि राज्य सरकार ने इस मामले में मजबूती से कार्रवाई की है.

उत्पीड़न हो रहा हो, तो जरूर आवाज उठाएं

प्रधानमंत्री ने कहा, ``आज मैं मतुआ समाज के सभी साथियों से भी कुछ आग्रह करना चाहूंगा. सिस्टम से करप्शन को मिटाने के लिए समाज के स्तर पर आपको जागरूकता को और बढ़ाना है. अगर कहीं भी किसी का उत्पीड़न हो रहा हो, तो वहां ज़रूर आवाज़ उठाएं. ये हमारा समाज के प्रति भी और राष्ट्र के प्रति भी कर्तव्य है.`` पीएम मोदी ने कहा कि कर्तव्यों की इसी भावना को हमें राष्ट्र के विकास का भी आधार बनाना है. हमारा संविधान हमें बहुत सारे अधिकार देता है. उन अधिकारों को हम तभी सुरक्षित रख सकते हैं, जब हम अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएंगे. इसे भी पढ़ें - फिर">https://lagatar.in/then-the-price-of-petrol-and-diesel-increased-by-80-paise-for-the-7th-time-in-8-days/">फिर

80 पैसे बढ़ा पेट्रोल- डीजल का दाम, 8 दिन में 7वीं बार इजाफा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही