Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी का विपक्ष पर तंज - कुछ लोगों की सुई 2014 पर ही अटकी

Advertisement
Advertisement
  • लोकसभा में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि से शुरू किया अपना जवाब
New Delhi : पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया. मोदी ने संसद के सदस्यों का राष्ट्रपति के भाषण पर अपने विचार रखने के लिए आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में लता मंगेशकर को याद किया और कहा कि इतने लंबे समय तक उनकी आवाज ने देश को भावनाओं से भर दिया. उन्होंने 36 भाषाओं में गीत गाये हैं जो राष्ट्र की एकता के लिए भी प्रेरक उदाहरण है. पीएम ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी.

कई लोगों का कांटा 2014 में अटका हुआ है

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल के बाद दुनिया नई व्यवस्था की ओर आगे बढ़ी है. भारत को इस मामले में नेतृत्व के मसले पर पीछे नहीं रहना है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ये मौका गंवाना नहीं चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर स्वच्छ भारत अभियान तक की चर्चा की. पीएम ने कहा कि आज गरीब आवास योजना का लाभ मिलते ही लखपति बन जाता है. गरीब के घर में भी चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिले तो ये अच्छा है. आज गरीब का बैंक में खाता हो, बिना बैंक गये गरीब अपने खाते का उपयोग करता हो. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं की राशि सीधे उसके खाते में पहुंचती हों. अगर आप जनता के बीच रहते हो तो जरूर ये चीजें दिखाई देती हैं. दुर्भाग्य ये हैं कि कई लोगों का कांटा 2014 में अटका हुआ है.

गोवा ने 28 साल से आपको स्वीकार नहीं किया

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता आपको पहचान गई है. इतना सारा उपदेश देते हैं तब भूल जाते हैं कि आपने भी 50 साल तक यहां बैठने का सौभाग्य प्राप्त किया था. उन्होंने कहा कि नगालैंड ने करीब 24 साल हो गए जब लोगों ने कांग्रेस के लिए वोट किया था. गोवा ने 28 साल से आपको स्वीकार नहीं किया. पीएम मोदी ने त्रिपुरा और ओडिशा के साथ ही कई राज्यों में कांग्रेस की अंतिम सरकारों की याद दिलाई.

मोदी ने कहा- कांग्रेस का अहंकार नहीं टूटा

पीएम मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी पराजय के बाद भी कांग्रेस का अहंकार नहीं टूटा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगभग हर राज्य में जनता ने नकार दिया है. इस बीच उन्होंने एक शायरी भी सुनाई.. वो जब दिन को रात कहें तो तुरंत मान जाओ नहीं मानोगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगे जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे वो मगरूर है.. खुद की समझ पर बेइंतहा उन्हें आइना मत दिखाओ वो आइने को भी तोड़ देंगे

मोदी ने गरीबों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस परिपेक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव अपने आप में एक प्रेरक अवसर है. उस प्रेरक अवसर और नए संकल्पों को लेकर देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा, तब तक हम पूरे सामर्थ्य से, पूरी शक्ति से, पूरे संकल्प से देश को उच्चतम स्तर पर लेकर पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि आजादी के इतने सालों के बाद गरीब के घर में रोशनी होती है, तो उसकी खुशियां देश की खुशियों को ताकत देती हैं. गरीब के घर में गैस का कनेक्शन हो, धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति हो तो उसका आनंद कुछ और ही होता है.

कोरोना काल में कांग्रेस ने तो हद कर दी

पीएम मोदी ने कहा कि इस कोरोना काल में कांग्रेस ने तो हद कर दी. पहले लहर में जब देश लॉकडाउन का पालन कर रहा था. तब कांग्रेस के लोगों ने मुबंई के रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर श्रमिकों को मुफ्त का टिकट दिया. कहा गया कि जाओ महाराष्ट्र से बोझ कम करो. यूपी-बिहार में जाओ, वहां जाकर कोरोना फैलाओ. आपने यह बहुत बड़ा पाप किया है.

अंध विरोध लोकतंत्र का अनादर

मोदी ने कहा कि आलोचना जीवंत लोकतंत्र का एक आभूषण है लेकिन अंधविरोध लोकतंत्र का अनादर है. उन्होंने कहा कि संस्कार, स्वभाव से लोकतंत्र को लेकर प्रतिबद्ध हैं. पीएम ने कहा कि दो साल से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है. लेकिन इस समय का भी उपयोग दलगत राजनीति के लिए किया गया. उन्होंने वैक्सीनेशन के आंकड़े भी बताए और ये भी कहा कि मेड इन इंडिया वैक्सीन सबसे प्रभावी है.

कोरोना के संकट में भी पवित्र काम करने से चूक गये

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अफरा-तफरी का माहौल बना दिया और श्रमिकों को परेशानियों में डाल दिया. महाराष्ट्र और दिल्ली की सरकारों ने लोगों को भेज दिया जिसका परिणाम हुआ कि यूपी, उत्तराखंड और बिहार में जहां कोरोना इतना नहीं था, वहां भी इसने गति पकड़ ली. उन्होंने आरोप लगाया कि ये इतने बड़े संकट में भी पवित्र काम करने से चूक गए. बहुत लोगों को इंतजार था कि कोरोना मोदी की छवि को अपनी चपेट में ले लेगा. औरों को नीचा दिखाने के लिए महात्मा गांधी का नाम लेते हैं. मोदी जब वोकल फॉर लोकल कहता है तब आप उसे छोड़ देते हैं. आप महात्मा गांधी के स्वदेशी के सपने को साकार होता नहीं देखना चाहते.

कांग्रेस ने मन बना लिया है सौ साल सत्ता में नहीं आना

पीएम मोदी ने कहा कि कौन हिंदुस्तानी होगा जिसे कोरोना पर गर्व न हो. कांग्रेस ने योग का विरोध किया, मजाक बनाया. फिट इंडिया का भी विरोध किया. हम सबने मिलकर युवाओं से फिट इंडिया के लिए कहते. कांग्रेस को क्या हो गया है, समझ नहीं आता. इतने सारे राज्य कांग्रेस को घुसने भी नहीं दे रहे. इनके कार्यक्रमों से ऐसा लगता है कि इन्होंने मन बना लिया है कि सौ साल तक सत्ता में नहीं आना. आपने मन बना लिया है तो हमने भी तैयारी कर ली है.

मेन टेबल पर भारत की आवाज बुलंद रहनी चाहिए

पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव आया है. एक नया वर्ल्ड ऑर्डर, जिसमें हम सब जी रहे हैं, मैं साफ देख रहा हूं कि कोरोना काल के दौरान दुनिया नई व्यवस्थाओं की तरफ बहुत तेज़ी से आगे बढ़ा है. उन्होंने कहा कि एक ऐसा टर्निंग प्वाइंट है कि हम लोग एक भारत के रूप में इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए. मेन टेबल पर भारत की आवाज़ बुलंद रहनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – दो">https://lagatar.in/demolish-both-40-storey-buildings-of-supertech-in-noida-in-two-weeks-supreme-court/">दो

हफ्ते में गिरा दें नोएडा में सुपरटेक की दोनों 40 मंजिली इमारतें : सुप्रीम कोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही