Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी चालू, पित्त की थैली में स्टोन को लेजर सर्जरी से निकाला

Ranchi :  सदर अस्पताल के नए बिल्डिंग के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लाभ मरीजों को मिलने लगा है. गुरुवार को धुर्वा निवासी एक महिला के पित्त की थैली में हुए स्टोन को लेजर विधि से ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया है. ऑपरेशन के लिए चिकित्सकों ने मरीज को बेहोश कर पेट में छोटे-छोटे छेद करते हुए ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी की. यह ऑपरेशन निशुल्क किया गया. इस ऑपरेशन में सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, एनएसथेटिस्ट डॉ दीपक कुमार, डॉ विकास वल्लभ, ओटी असिस्टेंट सुशील, नंदनी, मोहित, नीरज, नर्स सविता और पूनम शामिल रहीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/whatsapp-image-2023_05_04-at-15.58.57_422-461x1024.jpg"

alt="" width="461" height="1024" />

ऑपरेशन के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा

टीम के मुख्य चिकित्सक डॉ अजीत कुमार ने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति अच्छी है. एक-दो दिन ऑब्जरवेशन में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी. गौरतलब है कि सदर अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी के चालू हो जाने से मरीजों को काफी लाभ होगा. ऑपरेशन के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आधुनिक तकनीक से लैस मॉड्यूलर ओटी के चालू होने से ऑपरेशन ज्यादा सुरक्षित एवं सरल होगा. इसे भी पढ़ें – तीन">https://lagatar.in/cultural-hue-will-spread-in-the-capital-for-three-days/">तीन

दिन राजधानी में बिखरेगी सांस्कृतिक छटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही