Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगोड़े अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जायेगा डिब्रूगढ़ जेल

Punjab :  पंजाब की मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के कथित चीफ भगोड़े अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया है. वह अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. अब जाकर वह पुलिस की गिरफ्त में आया है. (पढ़ें, पढ़ाई">https://lagatar.in/gorakhdhandha-in-the-name-of-education-arbitrariness-of-recognized-private-schools-using-f-10-for-earning/">पढ़ाई

के नाम पर गोरखधंधा : मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की मनमानी, कमाई के लिए एफ-10 का कर रहे इस्तेमाल)

पंजाब पुलिस ने अफवाह फैलाने से बचने की अपील की

पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. पंजाब पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब पुलिस आगे की जानकारी बाद में शेयर करेगी. इसके अलावा पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें.

अमृतपाल को भेजा जायेगा असम की डिब्रूगढ़ जेल

सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह एक दिन पहले ही मोगा पहुंच था. मोगा के रोड़े गांव के एक गुरुद्वारे में उसने शरण ली थी. गिरफ्तार अमृतपाल सिंह को पुलिस मोगा से अमृतसर ले आयी है.  यहां से सीधे उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जायेगा. इसी जेल में अमृतपाल के कई साथियों को भी रखा गया है. अमृतपाल सिंह पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति भड़काने सहित कई मामले दर्ज हैं. वह 18 मार्च से फरार चल रहा था. जिसके बाद अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया था. नेपाल पुलिस ने भी उसको अपनी सर्विलांस सूची में डाल रखा था. क्योंकि बीच में खबर आ रही थी कि अमृतपाल नेपाल के रास्ते होकर पाकिस्तान भागने की फिराक में था. इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी">https://lagatar.in/unemployment-hit-wanted-to-become-a-teacher-had-to-become-a-farmer-under-compulsion-now-got-identity-from-farming/">बेरोजगारी

की मार : शिक्षक बनने की थी तमन्ना, मजबूरी में बनना पड़ा किसान, अब खेती से ही मिली पहचान

 अमृतपाल की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था

बता दें कि भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को 20 अप्रैल को अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था. जब वह गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जाने की तैयारी में थी. लेकिन इससे पहले ही उसे हिरासत में ले लिया था. गिरफ्तार करने के बाद इमिग्रेशन विभाग ने अमृतपाल सिंह की पत्नी से पूछताछ की थी. हालांकि बाद में पुलिस ने किरणदीप को छोड़ दिया था. इससे पहले 10 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को अमृतसर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे भी असम की डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया था.

अजनाला कांड के बाद चर्चा में आया अमृतपाल

अमृतपाल सिंह अजनाला की हिंसा के बाद पहली बार चर्चा में आया. 23 फरवरी को अजनाला में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गयी थी, जब अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अमृतपाल सिंह ने अपने सहयोगी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए थाना में घुस गया था. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो हिंसा भड़क उठी. जिसमें कई पुलिस वाले घायल भी हो गये थे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-punjab-beat-mumbai/">IPL

2023 : पंजाब ने मुंबई को हराया, कैमरून ग्रीन का ऑलराउंडर प्रदर्शन बेकार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही