Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोहाली MMS कांड : महिलाओं की तीन सदस्यीय SIT का गठन, अब तक तीन गिरफ्तार

Mohali : मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील एमएमएस बनाने की जांच के लिए पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी के गठन की घोषणा की है. खबर है कि एसआईटी की सभी सदस्य महिलाएं होंगी. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस फैसले की जानकारी दी है. डीजीपी ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है. इसमें सभी महिलाएं होंगी. एसआईटी आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत देव की निगरानी में काम करेगी. जान लें कि अब तक इस केस में एक छात्रा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें :गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-election-commission-team-visits-ahmedabad-reviews-preparations-for-assembly-elections/">गुजरात

: निर्वाचन आयोग की टीम ने अहमदाबाद का दौरा किया, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की  

एसआईटी इस केस में हुई साजिश के हर पहलू की जांच करेगी

पंजाब के डीजीपी ने हिमाचल प्रदेश से एक शख्स की गिरफ्तारी में सहयोग करने के लिए पड़ोसी राज्य की पुलिस को धन्यवाद दिया. डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के पास मिलीं डिवाइसेज को बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है. एसआईटी इस केस में हुई साजिश के हर पहलू की जांच करेगी. इस मामले में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जायेगा. कहा कि हम सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हैं. किसी भी अफवाह में न पड़ें और मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव से काम करें. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/hearing-on-more-than-200-petitions-challenging-caa-in-supreme-court-today/">सुप्रीम

कोर्ट में आज CAA को चुनौती देने वाली 200 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई

यूनिवर्सिटी का 24 सितंबर तक के लिए पढ़ाई बंद करने का फैसला

बता दें कि अब तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सबसे पहले उस छात्रा को पकड़ा गया था, जिस पर आरोप था कि उसने नहाती हुई छात्राओं के वीडियो बनाये थे. उसके शिमला स्थित दोस्त और एक अन्य युवक को भी अरेस्ट कर लिया गया है. इस क्रम में यूनिवर्सिटी में 24 सितंबर तक के लिए पढ़ाई बंद करने का फैसला लिया गया है. यही नहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टूडेंट्स की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है. छात्रों ने अपने आंदोलन को वापस ले लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही