Search

 
 
 

मोहन भागवत पहुंचे. 19 मई तक लोहरदगा में स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण वर्ग को करेंगे संबोधित

 
  • कार्यक्रम को लेकर बरती गई है गोपनीयता
Ranchi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चीफ मोहन भागवत चार दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. मंगलवार को वे पुणे-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन से हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां से वे सड़क मार्ग से लोहरदगा के लिए निकल गये. मोहन भागवत 19 मई तक लोहरदगा में रहेंगे. वे लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होने के लिए आए हैं. उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. कार्यक्रम स्थल में आरएसएस कार्यकर्ताओं के अलावा किसी अन्य को प्रवेश की अनुमति नहीं है. कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ और सदर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौजूद हैं. जिला पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है.

तीन दिन लोहरदगा में रहेंगे

मोहन भागवत तीन दिनों तक लोहरदगा में झारखंड और बिहार के स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे. प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम वर्ष के लिए 388 स्वयंसेवक शामिल होंगे, वहीं द्वितीय वर्ष के 100 से अधिक स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे. घोष में करीब 80 स्वयंसेवक शामिल होंगे. यह प्रशिक्षण वर्ग 20 दिनों का होगा. 2 जून को समापन होगा. तीन दिन लोहरदगा में रहने के बाद भागवत रांची लौटेंगे. यहां विश्राम के बाद वे 20 मई को बिहार के लिए निकल जाएंगे. इसे भी पढ़ें – विश्वविद्यालयों">https://lagatar.in/students-upset-due-to-the-mistake-of-universities/">विश्वविद्यालयों

की गलती से विद्यार्थी परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही