Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोहन भागवत ने कहा, भारत 5000 साल से सेक्युलर रहा है...सभी तत्वों के ज्ञान का यही सार...

Advertisement
Advertisement
New Delhi : भारत 5000 साल से सेक्युलर रहा है. सभी तत्वों के ज्ञान का यही सार है. सारा विश्व एक परिवार है, यह हमारी भावना है. यह महज एक सिद्धांत नहीं है, इसे जानने, मानने और इसके अनुसार आचरण करने की जरूरत है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आज बुधवार को संघ के कार्यकर्ता रंगा हरि की किताब-पृथ्वी सूक्त- एन ओड टु मदर नेचर के लॉन्च इवेंट पर यह विचार व्यक्त किये. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें इस अवसर पर मोहन भागवत ने कहा कि हम अपनी मातृभूमि को अपनी राष्ट्रीय एकता का अहम भाग मानते हैं. इस क्रम में संघ के प्रमुख ने लोगों से अपील की कि वे मातृभूमि के लिए भक्ति, समर्पण और प्रेम की भावना रखें.  उन्होंने दुनिया के सामने मानव व्यवहार का सर्वोत्तम उदाहरण पेश करने का आह्वान किया.

मनुष्यों ने अपनी सुरक्षा के लिए एक साथ रहना शुरू किया

मोहन भागवत ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है. कहा कि इतिहास पर नजर डालें तो मानव अपने आप में कुछ भी नहीं है. उसे एक छोटा सा जीव भी जोखिम में डाल सकता है. इसलिए मनुष्यों ने अपनी सुरक्षा के लिए एक साथ रहना शुरू किया. कहा कि साथ आना तो आसान है, पर साथ रहना मुश्किल है.

लोगों को एक-दूसरे से नहीं लड़ना चाहिए

श्री भागवत ने सलाह दी कि लोगों को एक-दूसरे से नहीं लड़ना चाहिए. हमें देश को ऐसा बनाना चाहिए कि हम देश को सिखा सकें कि हम एक हैं.. भागवत ने ऋषि-मुनियों के संदर्भ में कहा कि उन्होंने भारत को दुनिया के भले के लिए बनाया था. उन्होंने कहा कि वे लोग सिर्फ संन्यासी नहीं थे, वे अपने परिवारों के साथ जोगियों वाली जिंदगी जीते थे.

भारत ने G20 को वसुधैव कुटुंबकम का मंच बना दिया

मोहन भागवत ने कहा कि ये घुमंतू आज भी यहीं हैं, जिन्हें ब्रिटिश सरकार ने अपराधी जनजाति घोषित किया था. हमारे लोग ज्ञानार्जन करने के लिए मेक्सिको से साइबेरिया तक दुनिया घूम चुके हैं. भारत ने G20 को वसुधैव कुटुंबकम का मंच बना दिया, वर्तमान भारत को लेकर कहा कि इसने आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने वाले G20 जैसे मंच को भी बदल दिया. इसे मंच में तब्दील कर दिया जो मानवता के बारे में सोचता है. भारत ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को G20 के मंच से जोड़ दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही