Search

10 फरवरी को मोहन भागवत का भागलपुर दौरा, धमकी मिलने के बाद बढाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Patna : 10 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत भागलपुर आ रहे है. जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी है. मोहन भागवत सरसंघचालक कुप्पाघाट के महर्षि मेही परमहंस महाराज के नये भवन का उद्घाटन करेंगे. इस बीच, भागवत को धमकियां भी मिली हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/24-hour-monitoring-will-be-done-on-transporting-illegal-liquor-in-ranchi-ssp-issued-order/">रांची

में 24 घंटे रखी जायेगी अवैद्य शराब की ट्रांसपोर्टिंग पर नजर, एसएसपी ने जारी किया आदेश

जिले की पुलिस को अलर्ट मोड़ में 

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भागलपुर यात्रा से पहले आईएसआई, नक्सलियों और कट्टरपंथियों से धमकियां मिली हैं. जिसके बाद प्रशासन की ओर से जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. एसएसपी ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाईट है. महर्षि की उस गुफा का भी निरीक्षण किया है. जहां मोहन भागवत का कार्यक्रम है.भागवत के पास जेड प्लस सुरक्षा है. कार्यक्रम स्थल और यातायात के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही हैं. इसे भी पढ़ें - देश">https://lagatar.in/for-the-first-time-in-the-country-trans-couple-gave-birth-to-a-child-kerala-health-minister-congratulated/">देश

में पहली बार ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म, केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

सीसीटीवी से भी निगरानी होगी

एसडीएम ने बताया कि प्रशासन सतर्क हैं, एसएसपी ने भी निरीक्षण किया है. संवेदनशील स्थानों पर बलों की तैनाती की जा रही है. सीसीटीवी से भी निगरानी होगी.साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिस बल तैनात रहेंगे.गौरतलब हो कि 10 फरवरी को महर्षि स्थित कुप्पाघाट आश्रम में सद्गुरु के आवास का उद्घाटन होना है. साथ ही परमहंस महाराज पर बनी डाक्यूमेंट्री के पोस्टर भी जारी किया जायेगा. मोहन भागवत का कार्यक्रम तीन घंटे 45 मिनट तक चलेगा.वे महर्षि मेही की तपस्या की प्रसिद्ध गुफा का भी दर्शन करेंगे जिसके बाद उद्घाटन होगा. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-during-chain-snatching-criminals-shot-4-people-including-woman/">पटना

: चेन स्नैचिंग के दौरान अपराधियों ने महिला समेत 4 लोगों को मारी गोली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp