रंग खेलने से पहले चेहरे को कर लें मॉइश्चराइज, ड्राई स्कीन में नहीं खेलें होली
Ranchi: होली में विभिन्न तरह के रंग बाजार में हैं. रंग आपके त्वचा को परेशान नहीं करे इसलिए आपको इसका पूरा ख्याल रखना चाहिए. त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा ने बताया कि रंग खेलने से पहले चेहरे को पूरी तरह से मॉइश्चराइज करें. ड्राई स्कीन में होली खेलने से कई तरह की परेशानी हो सकती है. रंग आसानी से नहीं छूटता. लालिमा, मुंहासे, जलन सहित कई तरह की परेशानी हो सकती है. ऐसे में शरीर में पूरी तरह से मॉइश्चराइज कर लेना चाहिए. साथ ही सिर पर तेल लगाकर ही होली खेलना चाहिए. इससे आसानी से रंग निकल जाता है. और त्वचा के अंदर रंग नहीं जा पाते. ड्राई स्किन पर रंग ज्यादा आसानी से अपनी जगह बना लेता है. जबकि मॉइश्चराइजर स्किन पर रंग बमुश्किल टिक पाता है. हालांकि डॉ नेहा ने बताया कि अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर से ही राय लें.

Leave a Comment