Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर श्री मल्लीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया समेत 3 खबरें

Koderma : श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में दोनों मंदिरों में जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री मल्लीनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया. सर्वप्रथम मूलवेदी के समक्ष 1008 मल्लीनाथ भगवान की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान किया गया. मूल वेदी में प्रथम अभिषेक और बृहद शांतिधारा का सौभाग्य दिल्ली से अर्हम योग के टीचर कोडरमा के निवासी अजय जैन गंगवाल को प्राप्त हुआ. इसके बाद मल्लीनाथ भगवान का निर्वाण लाडू महिला समाज के द्वारा चलाया गया. इस अवसर पर समाज के मंत्री ललित जैन सेठी ने कहा कि भगवान का मोक्ष मनाने का सौभाग्य किसी किसी को प्राप्त होता है. आज से कई हजार वर्ष पूर्व सम्मेद शिखर के संबल कूट से भगवान का निर्वाण हुआ था. तब से पूरी दुनिया में निर्वाण महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. आज यह सौभाग्य कोडरमा समाज के भक्तों को भी प्राप्त हुआ. मल्लिनाथ भगवान बाल ब्रह्मचारी थे. आज फागुन शुक्ला पंचमी तिथि को योग निरोध कर निर्वाण को प्राप्त हुए थे. आगामी 26 फरवरी को 1008 चंदप्रभु भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा. इस अवसर पर सभी कार्यक्रम में समाज के भक्त शामिल हुए. इसकी जानकारी जैन समाज मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राज कुमार जैन अजमेरा ने दी. इसे भी पढ़ें:जनता">https://lagatar.in/will-repeat-the-golden-history-with-the-cooperation-of-the-public-sudesh-mahato/">जनता

के सहयोग से दुहराएंगे सुनहरा इतिहास : सुदेश महतो
दूसरी खबर

बड़ी संख्या में लोगों ने फाइलेरिया दवा का किया सेवन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bbbb-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दवा का सेवन किया. 23 फरवरी तक 05 लाख 50 हजार 844 (66.68 प्रतिशत) लोगों ने दवा का सेवन किया. इस संबंध में प्रभारी सिविल सर्जन सह जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 23 फरवरी तक जिला मुख्यालय अंतर्गत समाहरणालय परिसर, अनुमण्डल कार्यालय परिसर, मंडल कारा परिसर, जिले के सभी बैंको सहित सभी सरकारी एवं निजी दफ्तरों में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों को दवा का सेवन कराया गया.

प्रखंडवार दवाई खिलाने का आंकड़ा

वहीं प्रखंडवार कोडरमा 172562, कोडरमा शहरी क्षेत्र 58125, जयनगर 136674, मरकच्चो 119585 व सतगावां में 63898 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के दवा प्रशासकों द्वारा फाइलेरिया की दवा खिलाई गई. उल्लेखनीय है कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह कार्यक्रम दिनांक 10 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक चलाया जा रहा है. मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एम.डी.ए. 2023 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लक्षित आबादी (2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति) को छोड़कर शेष सभी व्यक्तियों को फलेरिया रोधी दवा डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाजोल कृमि नाशक दवा की एकल खुराक का सेवन कराया गया. इसे भी पढ़ें:ईचागढ़">https://lagatar.in/road-accident-in-ichagarh-five-died-during-treatment-at-rims-lagatar/">ईचागढ़

में भीषण सड़क हादसाः रिम्स में इलाज के दौरान 5 की मौत, आरोप- पोस्टमार्टम के लिए मांगे पैसे
तीसरी खबर

स्पोर्टिंग ब्लू ने टीम ब्लॉक को 6 विकेट से हराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/kkkk-22.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को स्पोर्टिग ब्लू और टीम ब्लॉक के बीच मैच खेला गया. टीम ब्लॉक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लॉक ने 40.3 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 154 रन बनाए. पिंटू कुमार यादव 41, निलेश कुमार 38 और संगम चौहान ने 20 रनो का योगदान दिया. वहीं स्पोर्टिंग ब्लू की ओर मानव कुमार 3, कुणाल कुमार, आशीष यादव और सौरभ कुमार ने दो-दो विकेट लिए. बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टिंग ब्लू की टीम ने 28.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 155 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. अक्षत अग्रवाल 41 और आदित्य राज ने 33 रनों का योगदान दिया. मैन ऑफ द मैच स्पोर्टिंग ब्लू के आशीष कुमार को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोडरमा संदीप कुमार ने दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही