Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरव के पल : बड़कागांव के शिक्षाविद् विपिन कुमार ने बढ़ाया मान

Advertisement
Advertisement
घर में सब नन-मैट्रिक, मां बेचती हैं सब्जी, पिता हैं किसान बेटे को शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड सेवा रत्न का सम्मान Rajesh Kumar Barkagaon : बड़कागांव के शिक्षाविद् विपिन कुमार ने परिवार समेत जिले का मान बढ़ाया है. उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड सेवा रत्न का सम्मान मिला है. घर में सब नन-मैट्रिक हैं. मां लक्ष्मी देवी सब्जी बेचती हैं. पिता रामनाथ महतो किसान हैं. बड़कागांव के सांढ़ निवासी 26 वर्षीय युवा विपिन एक दशक से शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ रूप से कार्य कर रहे हैं. उन्हें रांची में दो दिन पहले विश्व सेवा परिषद की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार झारखंड सेवा रत्न से सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-conspiracy-foiled-three-ieds-and-spike-hole-recovered-2/">चाईबासा

: नक्सलियों की साजिश नाकाम, तीन आईईडी और स्पाइक होल बरामद

शिक्षा के महत्व को समझा : विपिन

विपिन बताते हैं कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने मैट्रिक तक की पढ़ाई नहीं की है. लेकिन उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझा और भारत के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई पूरी की. वह इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्टेट टॉपर भी रहे. अपनी पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के बीच विगत दस वर्षों से शिक्षा का दीप जलाते आ रहे हैं. विभिन्न गतिविधियों क्विज, सेमिनार, जागरूकता शिविर, लेखन आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते रहे और व प्रोत्साहित करते रहे हैं. उन्होंने मैट्रिक वर्ष 2012 में उच्च विद्यालय बड़कागांव, इंटर की पढ़ाई वर्ष 2014 में इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज बड़कागांव, स्नातक की डिग्री वर्ष 2017 में संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग और पीजी की पढ़ाई 2019 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से की. वह दो भाइयों में सबसे छोटे और तीन बहन हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanatan-utsav-committee-congratulated-raghuvar-bauri/">जमशेदपुर

: सनातन उत्सव समिति ने किया रघुवर-बाउरी का अभिनंदन

छह पुस्तकें लिख चुके हैं विपिन

विपिन बीएचयू से राजनीति विज्ञान से पीजी व नेट की परीक्षा पास करने के बाद मई 2021 में पॉलिटिकल साइंस स्कैनर नामक पांच पुस्तकों का प्रकाशन कर चुके हैं. वर्ष 2022 में उन्होंने छठी पुस्तक प्रभात पब्लिकेशन की ओर से जी.एस. स्कैनर का प्रकाशन किया. उनकी कई किताबें बेस्ट सेलर की सूची में भी शामिल हैं.

गुरु द्रोणाचार्य समेत मिल चुका है कई पुरस्कार

विपिन कुमार को गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड-2022, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा अवार्ड -2023, डॉ. भीमराव अम्बेडकर रत्न अवार्ड 2023, गुरु कृपाचार्य अवार्ड-2023 आदि मेल चुके हैं. इसके अलावा उन्हें मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, एसपी, विधायक और मंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सम्मानित किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही