Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरव के पल : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हजारीबाग के अभिषेक पांडेय राज्यपाल के हाथों होंगे सम्मानित

Hazaribagh : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस हजारीबाग के अभिषेक पांडेय को सम्मानित करेंगे. अभिषेक पांडेय को यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की अनुशंसा पर दिया जा रहा है. अपने इस लाल पर पूरा हजारीबाग गर्व कर रहा है. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नेशनल वोटर अवेयरनेस कंटेस्ट 2022 में श्लोगन कॉन्टेस्ट में भाग लिया था. प्रतियोगिता के विभिन्न पड़ाव को पार करते हुए उन्होंने अपना स्वरचित श्लोगन भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली को भेजा था. इस स्वरचित श्लोगन को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया एवं उन्हें पुरस्कार के लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से नामित किया गया. झारखंड सरकार की ओर से उन्हें 7,500 रुपए और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : उपलब्धि">https://lagatar.in/achievement-now-students-certificates-and-degrees-will-be-visible-on-one-click/">उपलब्धि

: अब एक क्लिक पर दिख जाएंगे विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट और डिग्रियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही