उपायुक्त अबु इमरान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हासिल हुई उपलब्धि चतरा जिले ने भूमि अभिलेखों को 99 प्रतिशत कम्पयूटरीकरण का पूरा किया लक्ष्य देशभर के 75 जिलों में झारखंड के नौ जिलों को मिलेगा राष्ट्रीय भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट Vijay Sharma Chatra : चतरा जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. भारत सरकार की ओर से भूमि अभिलेखों की गुणवत्ता में सुधार लाने और उन्हें अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से पूरे देश में डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसमें चतरा जिले ने भूमि अभिलेखों को 99 प्रतिशत कम्पयूटरीकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है. उपायुक्त अबु इमरान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिले के नाम यह उपलब्धि हासिल हुई है. भूमि संबंधी राइट ऑफ रिकॉर्ड का बेहतर ढंग से डिजिटलाइजेशन करने वाले जिलों को भारत सरकार भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित करेगी. इसे भी पढ़ें :
एक">https://lagatar.in/one-person-one-post-congress-office-bearers-who-have-got-a-place-in-the-board-corporation-will-be-free/">एक
व्यक्ति-एक पद : बोर्ड-निगम में जगह पा चुके कांग्रेस पदधारी होंगे पद मुक्त देशभर में 75 जिलों का चयन, झारखंड के 9 जिला शामिल
इसके लिए भारत सरकार ने देशभर के 75 जिलों का चयन किया है. इसमें झारखंड के चतरा सहित नौ जिले शामिल हैं. झारखंड के इन नौ जिलों में 99 प्रतिशत से अधिक राइट ऑफ रिकॉर्ड जिसमें सेल डीड, खतियान एवं अन्य भूमि संबंधित दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन हो चुका है. जिले के डीसी अबु इमरान और अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल राष्ट्रीय भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित होंगे. राजेश भाटिया, उप महानिदेशक, भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने इस बाबत पत्र जारी किया है. नाम चयन के बाद अन्य अधिकारी व चतरावासी काफी खुश हैं तथा डीसी व एसी को बधाई दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :
बिहारः">https://lagatar.in/bihar-people-like-jitan-ram-manjhi-keep-coming-and-going-it-doesnt-matter-jdu/">बिहारः
जीतनराम मांझी जैसे लोग आते जाते रहते हैं, नहीं पड़ता फर्क- जेडीयू [wpse_comments_template]
Leave a Comment