Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरव के पल : हजारीबाग के डॉ. जिशान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के मशहूर डेंटिस्ट डॉ जिशान खान को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया. यह सम्मान समारोह शनिवार की रात मुंबई के होटल ताजमहल पैलेस में आयोजित किया गया. समारोह में देश-विदेश से 80 डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया था. डॉ जिशान ने कहा कि मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सा में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करना था. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 40 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों में 57.7 फीसदी लोग अपनी समस्या के लिए सरकारी दंत चिकित्सक के पास जाना पसंद नहीं करते हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/chauparan-five-miscreants-arrested-after-robbing-a-fish-laden-pickup-van/">धनबाद

: कलियुग में राम नाम लेने से जीवन पार लग जाएगा- शिखा चतुर्वेदी

ग्रामीण इलाकों में दंत चिकित्सा की सुविधा नहीं के बराबर

डॉ. जिशान खान ने कहा कि डेंटल कॉलेज अस्पताल और अधिकांश निजी डेंटल क्लीनिक शहर की सीमा के भीतर हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कम या वस्तुतः कोई दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं. एक अध्ययन के अनुसार लगभग 30 फीसदी आबादी तक दंत चिकित्सक सुविधा पहुंच ही नहीं पाती है. डॉ जिशान की इस उपलब्धि पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी है. इससे पूर्व में डॉ जिशान को हेल्थकेयर अवार्ड, यूथ आइकॉन अवार्ड, इमर्जिंग डेंटिस्ट अवार्ड एवं यंग आइडल अवार्ड से सम्मानित कया जा चुका है. अन्य सम्मान पानेवालों में अमृतसर के डॉ आशीष बग्गा, पुणे के डॉ ऋत्विक भार्गव, चेन्नई के संदीप बोहरा, लखनऊ के डॉ ज्ञानदीप वर्मा, पटना के डॉ संजय त्रिपाठी, इंदौर के डॉ शेरेया भदानी और दिल्ली की डॉ पूजा सिंह के नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-five-miscreants-arrested-after-robbing-a-fish-laden-pickup-van/">चौपारण

: मछली लदा पिकअप वैन लूटकर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही