Search

 
 
 

रांची: कांग्रेस भवन में पूर्व सांसद शिव प्रसाद साहू की मनी जयंती

 
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान पर मंगलवार को पूर्व सांसद स्व. शिव प्रसाद साहू की जयंती कांग्रेस भवन रांची मनाई गई. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी समेत कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू एक प्रतिभावान एवं परिश्रमी व्यक्ति थे. कार्यकर्ताओं का सम्मान करने एवं जनहित के मुद्दे पर सतत मुखर रहते थे. उनके व्यक्तित्व और उनके कार्य क्षमता का ही परिणाम रहा कि वह रांची लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद निर्वाचित हुये. कमलेश ने कहा कि शिव ने झारखंड अलग राज्य संघर्ष में अपनी अहम भुमिका अदा की थी. वे मृदु भाषी थे. अपने इसी स्वभाव के कारण झारखंड के गरीब जनता एवं कांग्रेसजनों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहे. आज स्वर्गीय साहू हमारे बीच नहीं है किंतु उनकी यादें हमारे दिल में मौजूद है. श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक नमन विक्सल कौनगारी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी, सोनाल शांति, आभा सिन्हा, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, कुमार राजा, राजेश सिन्हा सन्नी, नेलीनाथन, सुरेन राम, शशि भूषण राय, नरेंद्र लाल गोपी, केके गिरी, फिरोज रिजवी मुन्ना, जगन्नाथ साहू, प्रभात कुमार, अजय सिंह, नीतू देवी, मोहम्मद सत्तार, अजय कुमार मंडल, आकाश टोप्पो, राजीव प्रकाश चौधरी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही