Search

 
 
 

भाजपा कार्यालय में मनी डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती

 
Ranchi :  हरमू रोड स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती मनायी गयी. भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, दीपक प्रकाश, हेमंत दास और अमरदीप यादव समेत कई नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श और सिद्धांत हर पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे. एक सशक्त भारतवर्ष के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया. देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने जो योगदान दिया, उसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा. डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी ने हमें सिखाया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं होता. चाहे कश्मीर हो या फिर बंगाल, डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो विराट योगदान दिया, उसके हम सदैव ऋणी रहेंगे. मुखर्जी ने पहली औद्योगिक नीति की नींव रख भारत की प्रगति के मार्ग प्रशस्त किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-headquarters-released-the-seniority-list-of-38-ordnance-sub-inspector/">झारखंड

पुलिस HQ ने 38 आयुधिक अवर निरीक्षकों की वरीयता सूची जारी की
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही