Washington : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति 400 अरब डॉलर के भी पार चली गयी है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार एलन मस्क की कुल संपत्ति वर्तमान में 447 अरब डॉलर हो गयी है. पिछले 24 घंटे में एलन मस्क की संपत्ति में 62.8 अरब डॉलर (5.32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) का इजाफा हुआ है. माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद एलन मस्क पर लक्ष्मी मेहरबान हो गयी है. इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का शेयर ऊंची उड़ान भर रहे हैं. जान लें कि एलन मस्क टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक हैं.
एलन मस्क पर बरस रहा पैसा...संपत्ति 447 अरब डॉलर पर पहुंची, 24 घंटे में 62.8 अरब डॉलर कमाये
Last Updated: Dec 12, 2024 12:00 AM (IST)