Search

 
 
 

धनबाद कोयलांचल में श्रद्धा से मनी जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sdpo-assured-action-in-the-beating-case-of-head-husband/">

(Dhanbad) कोयलांचल में मंगलवार 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. बैंक मोड़ स्थित जेपी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर जेपी के अनुयायी, राजनेता व सामाजिक संगठनों के लोग जुटे और जेपी के सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली . जेपी आंदोलन से जुड़े नेता और जेपी स्मारक समिति के सचिव लाल वर्मा ने बताया कि संपूर्ण भारत में आजादी के बाद दूसरी आजादी का आगाज लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुआ था. तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ शुरू हुए इस आंदोलन ने तत्कालीन केंद्र सरकार को उखाड़ फेंका और मोरारजी देसाई के नेतृत्व में पहली बार केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकार बनी. हालांकि लोकनायक को भी प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया था. उनके आंदोलन से उपजे नेताओं ने सत्ता सुख तो बहुत भोगा लेकिन उनके बताए कर्तव्यों एवं मार्ग का अनुसरण नहीं किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-steal-goods-worth-thousands-from-bjp-leaders-shop/">धनबाद

: भाजपा नेता की दुकान से चोरों ने चुराए हजारों के सामान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही