Search

 
 
 

मनी लाउंड्रिंग के आरोपी इंजीनियर वीरेंद्र राम निलंबन मुक्त

 
Ranchi: राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम का निलंबन मुक्त कर दिया है. जल संसाधन विभाग ने निलंबन मुक्त करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है. उल्लेखनीय है प्रवर्तन निदेशालय ने ग्रामीण विकास विभाग में मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच के दौरान 23 फरवरी 2023 को ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता को गिरफ़्तार किया था. गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद सरकार ने 27 फरवरी को आदेश जारी कर उन्हें निलंबित कर दिया था. न्यायालय से ज़मानत मिलने के बाद वह 21 नवंबर 2024 को जेल से रिहा हुए. 22 नवंबर को उन्होंने जल संसाधन विभाग में अपना योगदान दिया क्योंकि उनका मूल कॉडर जल संसाधन है. योगदान देने के साथ ही उन्होंने निलंबन मुक्त करने का अनुरोध सरकार से किया था. सरकार ने पूरे मामले पर विचार के बाद उन्हें 22 नवंबर 2024 की तिथि से निलंबन मुक्त कर दिया है. इसे भी पढ़ें – मैच">https://lagatar.in/mohammed-shami-was-seen-drinking-energy-drink-on-ground-during-match-bareillys-maulana-lashed-out-at-him-for-not-keeping-roza/">मैच

के दौरान ग्राउंड पर एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आये मोहम्मद शमी, रोजा नहीं रखने पर बरेली के मौलाना बरसे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही