Search

 
 
 

Money Laundering Case : आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान ईडी के सामने पेश हुए

 
New Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान आज गुरुवार को धन शोधन संबंधी एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में खान की अध्यक्षता के दौरान हुईं कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में आप विधायक की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करने से पिछले सप्ताह इनकार कर दिया था, जिसके बाद अब उनसे यह पूछताछ हुई है.          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुप्रीम कोर्ट ने 18 अप्रैल को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 18 अप्रैल को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था. आज सुबह पत्रकारों से अमानतुल्ला खान ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. खान के खिलाफ धन शोधन का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी और दिल्ली पुलिस की तीन शिकायतों से संबंधित है. ईडी ने दावा किया है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के माध्यम से बड़ी रकम नकद में अर्जित की और अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए उस राशि का निवेश किया. जान लें कि खान के परिसरों पर ईडी की छापेमारी भी हो चुकी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही