Search

 
 
 

मनी लॉन्ड्रिंग केस: एनोस एक्का को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, HC ने ED कोर्ट का फैसला बरकरार रखा

 
Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग के केस में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उनकी अपील याचिका खारिज करते हुए ED कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है. हाईकोर्ट ने एनोस एक्का की अपील पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को एनोस की याचिका पर अपना फ़ैसला सुनाया है. ED कोर्ट और सीबीआई कोर्ट द्वारा अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिये जाने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उनकी और उनकी पत्नी की याचिका खारिज कर दी है. लगभग 20 करोड़ 31 लाख 77 हजार रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के जुर्म में एनोस एक्का सजायाफ्ता हैं. एनोस फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें - हाजीपुर:">https://lagatar.in/a-heart-wrenching-incident-came-to-the-fore-from-hajipur-a-10-year-old-girl-was-burnt-alive-by-bullies/">हाजीपुर:

दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, 10 साल की लड़की को दबंगों ने जिंदा जलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही