Search

 
 
 

मनी लॉन्ड्रिंग मामला : CA सुमन और इंजीनियर शशि प्रकाश के खिलाफ आरोप गठित

 
Ranchi :   खूंटी जिले में हुए मनरेगा घोटाला के जरिये अकूत संपत्ति अर्जित करने और उन पैसों की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी CA सुमन कुमार और डिस्ट्रिक्ट इंजीनियर शशि प्रकाश के खिलाफ आरोप गठित कर दिया गया है. रांची ईडी की विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की धारा 3 और 4 के तहत आरोप गठित की है. दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. अब कोर्ट में दोनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ट्रायल चलेगा. (पढ़ें, कुड़मी">https://lagatar.in/protest-of-kudmi-community-continues-impact-on-rail-road-traffic/">कुड़मी

समाज का धरना-प्रदर्शन जारी, रेल-सड़क यातायात पर असर)

फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं सुमन कुमार और शशि प्रकाश

सुमन कुमार निलंबित IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के CA हैं और शशि प्रकाश इंजिनियर हैं. दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. शशि प्रकाश ने खुद कोर्ट के समक्ष सरेंडर किया था. वहीं सुमन कुमार को ED ने गिरफ्तार किया था. सुमन कुमार के पास से एजेंसी को भारी मात्रा में नकद राशि और कई दस्तावेज बरामद हुए थे. ED ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की और शशि प्रकाश और सुमन कुमार को मनी लाउंड्रिंग का आरोपी बनाया. इसे भी पढ़ें : कारोबारी">https://lagatar.in/stock-market-rises-on-first-day-of-trading-week-sensex-rises-155-points-buying-in-auto-realty-shares/">कारोबारी

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 155 अंक चढ़ा, ऑटो-रियल्टी शेयर में लिवाली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही