Search

 
 
 

मनी लॉन्‍ड्रिंग मामला : पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के खि‍लाफ आरोप गठित

 
Ranchi : 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव पर आरोप गठ‍ित कर दिया गया है. चार्जफ्रेम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों ही आरोपियों की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं. रांची ED की विशेष कोर्ट ने पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के विरुद्ध चार्जफ्रेम (आरोप गठित) कर दिया है. चार्जफ्रेम की प्रक्रिया के बाद अब ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी. दोनों अभियुक्तों के खि‍लाफ अदालत ने PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोप गठित किया है. बता दें क‍ि शुक्रवार को ही ED की स्पेशल कोर्ट ने पंकज मिश्रा की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ईडी के सहायक डायरेक्टर के खिलाफ कंप्लेंट केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी. याचिका खारिज होने से अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने के आरोपी पंकज मिश्रा को बड़ा झटका लगा है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/relief-to-ed-deputy-director-devdrat-jha-court-dismisses-pankaj-mishras-petition/">ED

के डिप्टी डायरेक्टर देवद्रत झा को राहत, कोर्ट ने खारिज की पंकज मिश्रा की याचिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही